फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Historysheet of SP leader Jugendra Singh Yadav disappeared from police station etah

बड़ी लापरवाही: थाने से गायब हो गई सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव की हिस्ट्रीशीट, जांच शुरू

Mon, 03 Oct 2022 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

अलीगंज थाने से सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की हिस्ट्रीशीट गायब है। इसकी जानकारी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Historysheet of SP leader Jugendra Singh Yadav disappeared from police station etah
सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज थाने से सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की हिस्ट्रीशीट गायब हो गई। यह महत्वपूर्ण दस्तावेज कई साल से गायब था, जो अब जानकारी में आ सका। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कराई गई है। 

विज्ञापन


अलीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर रघुपुर निवासी जुगेंद्र सिंह यादव की हिस्ट्रीशीट थाने में दर्ज है, जिसको पिछले दिनों देखा गया तो मूल प्रति नहीं मिली। इस पर एसएसपी ने 29 सितंबर को प्रारंभिक जांच सीओ अलीगंज को सौंप दी। उनके ही निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। थाने के तत्कालीन हेड मुहर्रिर व थाना कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा हिस्ट्रीशीट गायब किया जाना प्रथम दृष्टया पाया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब चार-छह साल पहले मूल हिस्ट्रीशीट थाने से गायब हुई है। इसका सही समय पता किया जा रहा है। इसी के आधार पर उस समय तैनात पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय हो सकेगी। बताया कि यह बहुत महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है। किसी अभियुक्त के जीवित रहने तक उसे नष्ट नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Tajmahal: ताज के 500 मीटर के दायरे में 115 कारोबारियों को 17 अक्तूबर तक का दिया गया समय, चस्पा किए गए नोटिस

भाई पूर्व विधायक की भी गायब हो चुकी हिस्ट्रीशीट

इससे पहले सपा नेता के बड़े भाई अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव की हिस्ट्रीशीट भी गायब हो चुकी हैं। उनकी हिस्ट्रीशीट थाना जसरथपुर में दर्ज थीं। सीओ की जांच में थाने का मुंशी इस मामले में दोषी पाया गया था। जिसके खिलाफ 2 जून 2022 को जसरथपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 

ये भी पढ़ें-  Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed