फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-Sheeter Monu Yadav Sent to Jail After Encounter in Agra Social Media Posts Deleted Post Arrest

UP: मोनू यादव के जेल जाते ही सोशल मीडिया पर हटने लगी पोस्ट, समर्थकों ने साथ वाले फोटो तक किए डिलीट

Tue, 05 May 2026 10:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 10:59 AM IST
सार

आगरा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने सोशल मीडिया से जुड़े फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

विज्ञापन
History-Sheeter Monu Yadav Sent to Jail After Encounter in Agra Social Media Posts Deleted Post Arrest
हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, उसके जेल जाते ही समर्थकों ने सोशल मीडिया खातों से मोनू यादव के साथ के अपने वीडियो और फोटो की पोस्ट डिलीट कर दी है। वहीं व्हाट्सएप ग्रुप पर पूरे दिन मुठभेड़ की चर्चा होती रही।
विज्ञापन


 

राज चौहान हत्याकांड में नाम आने के बाद से हिस्ट्रीशीटर माेनू यादव खुद को बचाने का प्रयास कर रहा था। ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने राज चौहान हत्याकांड में संलिप्तता की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है। खुद को बचाने के लिए मोनू यूपी से बाहर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नितिन यादव नाम के इंस्टाग्राम आईडी से तीन दिन पहले मोनू यादव के कार में बैठकर घूमने का वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में कार चला रहा युवक खुद को मोनू का रिश्तेदार बता रहा था। मोनू यादव भी अपने समर्थकों से नितिन का सपोर्ट करने की बात कह रहा था। वीडियो में उसी समय दिल्ली से निकलने की बात हो रही थी। रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मोनू यादव की गिरफ्तारी और जेल के बाद नितिन नाम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मोनू यादव के साथ के सभी वीडियो और फोटो डिलीट कर दिए गए।


 
विज्ञापन

मोनू को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों ने मोनू के सोशल मीडिया खातों को अनफॉलो कर दिया। एसआईटी टीम अब मोनू और उसके समर्थकों के सोशल मीडिया खातों पर नजर रख रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे काफी पूछताछ भी की है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। जो भी नाम सामने आएंगे उन्हें साक्ष्य सहित शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed