फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History sheeter caught in encounter

कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर लुटेरा

Wed, 15 Jun 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
History sheeter caught in encounter
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार तड़के सिंधिया तिराहा के पास बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर भाग गए। लुटेरे के कब्जे से तमंचा-कारतूस, लूट का माल व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी मधुवन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सुबह तड़के घिरोर पुलिस क्षेत्र में लूट की वारदात अंजाम देने वाले बाइक सवार लुटेरों का पीछा कर रही थी। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने टीम के साथ सिंधिया तिराहा के पास लुटेरों की घेराबंदी की। पुलिस को सामने देख बाइक सवार तीन लुटेरे मुड़ कर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन

पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम वीरेंद्र सिंह निवासी गांव हरचंद्रपुर कोतवाली बताया। भागे हुए साथियों के नाम भानू गिहार निवासी नवीन मंडी के पास गिहार कालोनी और गोपाल निवासी हरचंद्रपुर बताया। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा-कारतूस व निशानदेही पर घिरोर में एक दंपती से लूटी गई सोने की चेन, करधनी, कान के झाले और 2200 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने साथियों के साथ कन्नौज, किशनी, घिरोर व अन्य जनपद में लूट की वारदात कबूल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हैं 30 से अधिक मामले
वीरेंद्र शातिर अपराधी है। कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। वह गैंग का सरगना है और कई बार जेल जा चुका है, मैनपुरी के अलावा अन्य जनपदों में उस पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed