फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History of Agra monuments recorded in Braille script

ब्रेल लिपि में दर्ज हुआ आगरा के स्मारकों का इतिहास

Wed, 15 Sep 2021 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
History of Agra monuments recorded in Braille script
दृ​ष्टि दिव्यांगों के लिए एएसआई द्वारा ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का विमोचन करते मेयर नवीन ? - फोटो : a
आगरा। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जैसी विश्व विरासतों का इतिहास और उनसे जुड़ी जानकारियां ब्रेल लिपि की पुस्तक में दर्ज की गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आगरा के स्मारकों पर ब्रेल लिपि में पुस्तक ‘आगरा के प्रमुख स्मारक’ तैयार कराई है, जिसे दृष्टि बाधित हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में समझ सकेंगे। मंगलवार को मेयर नवीन जैन ने अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार के साथ ब्रेल लिपि में तैयार पहली पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि आगरा के स्मारकों पर ब्रेल लिपि में तैयार यह पहली पुस्तक है, जबकि इससे पहले वह तीन बार राजस्थान के किलों, दिल्ली के स्मारक और उत्तराखंड के स्मारकों पर ब्रेल लिपि में पुस्तकें तैयार करा चुके हैं। आगरा सर्किल के 15 प्रमुख स्मारकों का इतिहास इस पुस्तक में मिल सकेगा। इसमें ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग, राम बाग मरियम टॉब के साथ ही लेसर नान मान्यूमेंट्स चीनी का रोजा, हाथीखाना, जामा मस्जिद, बुढ़िया का ताल समेत 15 स्मारकों का इतिहास व उनसे जुड़ी जानकारी दी गई है। विमोचन कार्यक्रम में सहायक पुरातत्वविद डा. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed