फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindus, Muslims together When Ganesh Aarti

यहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर करते हैं गणेश की आरती

Thu, 08 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 08 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hindus, Muslims together When Ganesh Aarti
गण्‍ाेश्‍ा अारती - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
सुलहकुल नगरी में हिंदू और मुस्लिमों ने कौैलक्खा में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की है। देवरी रोड स्थित लोधी बस्ती में गणेश चतुर्थी पर सजाए पंडाल में मुस्लिमों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की है। वह रोजाना शाम को होने वाली आरती में शामिल होकर सद्भाव को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

यूं तो शहर में गणेश चतुर्थी पर लगभग हर बस्ती में गणेश पंडाल सजाए गए हैं, लेकिन कौलक्खा के लोगों ने 60 साल में पहली बार सभी वर्गों के सहयोग से गणेश पंडाल स्थापित किया है। बस्ती के बंटी ने बताया कि पंडाल में आर्थिक सहयोग से लेकर सभी कार्यों में बस्ती के मुस्लिम भाइयों का सराहनीय योगदान रहा है। कोमल खान, बच्चू खां, नूर मोहम्मद, गुड्डू भाई, अंसार अली, लाल मोहम्मद, जुबैर समेत अन्य मुस्लिम भाई यहां शाम की आरती में नियमित शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। उनके बच्चे भी पंडाल के कार्यों में हिस्सा लेते हैं। पंडाल में गुरुवार को भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसमें रिंकू, भूरी सिंह, नवल सिंह, प्रीतम सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। बस्ती के लोगों का कहना है कि वे सभी त्योहार मिल जुलकर मनाते हैं। इसी सद्भाव के कारण यहां आपसी झगड़े भी बहुत कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed