{"_id":"62c05c8cdec4f30ea9755e35","slug":"hindu-leader-celebrates-birthday-party-behind-taj-mahal-cut-21-cakes-with-sword-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के पीछे हिंदूवादी नेता ने मनाई जन्मदिन पार्टी, कार पर 21 केक रख तलवार से काटे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के पीछे हिंदूवादी नेता ने मनाई जन्मदिन पार्टी, कार पर 21 केक रख तलवार से काटे, मुकदमा दर्ज
Sat, 02 Jul 2022 08:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Jul 2022 08:26 PM IST
सार
ताजमहल के पीछे महताब बाग के अति सुरक्षित क्षेत्र में सुरक्षा को धता बताते हुए हिंदूवादी नेता अपने जन्मदिन की पार्टी मनाई। पार्टी के दौरान उन्होंने तलवार से केक काटे।
विज्ञापन
हिंदूवादी नेता तलवार से काटे केक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के पीछे महताब बाग के अति सुरक्षित क्षेत्र में शुक्रवार की रात राष्ट्रीय बजरंग दल के पूर्व महानगर अध्यक्ष नितेश कुशवाहा ने अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की पार्टी में कार की बोनट पर 21 केक रखकर तलवार से काटे गए। वहां मौजूद युवकों ने उत्साह में नारे भी लगाए। इस जश्न का वीडियो वायरल होने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी ने बताया कि मुकदमा नगला देवजीत निवासी नितेश कुशवाहा के खिलाफ दर्ज किया गया है। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आया कि वह महताब बाग के पास स्थित ग्यारह सीढ़ी पर शुक्रवार रात को पहुंचे। उनके साथ सात-आठ युवक भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी ने बताया कि मुकदमा नगला देवजीत निवासी नितेश कुशवाहा के खिलाफ दर्ज किया गया है। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आया कि वह महताब बाग के पास स्थित ग्यारह सीढ़ी पर शुक्रवार रात को पहुंचे। उनके साथ सात-आठ युवक भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
केक काटकर तलवार लहराई
वीडियो में एक कार के बोनट पर 21 केक रखे दिखाई दे रहे हैं। नितेश कुशवाहा तलवार लहराते हुए तलवार से केक काटते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथी नारेबाजी भी करते हैं। तलवार को लहराया भी गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर चौकी प्रभारी डिवीजन मयंक चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरी ओर हिंदूवादी नेता नितेश कुशवाहा का कहना है कि वह राष्ट्रीय बजरंग दल के पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। जन्मदिन होने पर कार्यकर्ता घर आए थे। उन्होंने केक काटने के लिए बोला था। वह उन्हें महताब बाग ले गए। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने तलवार भेंट कर दी, केक भी आया था। वहीं जन्मदिन की पार्टी का आयोजन हो गया।
यह कैसी सुरक्षा
शुक्रवार रात को कार्यकर्ता महताब की तरफ गए। कार की बोनट पर रखकर केक भी काटा। इसका वीडियो वायरल हुआ, तब मुकदमा दर्ज हुआ। यह तब है जब महताब बाग पर पुलिस फोर्स रहती है। थाना पुलिस की गश्त भी रहती है। जश्न मनाया गया और तलवार लहराई गई, लेकिन पुलिस को जानकारी वीडियो सामने आने के बाद हुई।