फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Himanshu Agrawal Owner of Hey Maa Medico Granted Bail in Rs 1 Crore Bribery Case

UP: 'एक करोड़ हैं, पूरा रख लो, केस रफा-दफा करो..',  इतनी बड़ी रिश्वत की पेशकश, दवा व्यापारी को मिली जमानत

Fri, 12 Dec 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Dec 2025 10:13 AM IST
सार

नकली दवा गिरोह के मुख्य आरोपी हिमांशु अग्रवाल को जमानत मिल गई है। होईकोर्ट में आऱोपी ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Himanshu Agrawal Owner of Hey Maa Medico Granted Bail in Rs 1 Crore Bribery Case
रंगे हाथ पकड़ा दवा कारोबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दवा मामले में औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने के मामले हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल ने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। हाईकोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकृत कर सर्शत जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए। दो मामलों में पहले 11 और 26 नवंबर को जमानत मिल चुकी है। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली में औषधि विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर नरेश दीपक ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि औषधि विभाग के साथ उनकी टीम ने हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल से संदिग्ध दवा बरामद की थीं। कार्रवाई से बचने के लिए हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल ने एक करोड़ रुपये रिश्वत देने की पेशकश की थी। पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 8 के तहत 24 अगस्त को केस दर्ज किया था। इसके बाद अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण मेरठ की कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed