{"_id":"5f511da68ebc3e543a4c6aa2","slug":"high-way-mainpuri-news-agr4576810112","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से गिरा गार्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से गिरा गार्डर
विज्ञापन
बेवर। जीटी रोड पर नवीगंज में चल रहे हाईवे निर्माण के दौरान निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक गार्डर नीचे गिर गया। गार्डर की चपेट में आने से वहां से गुजर रही कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने ठेकेदार से शिकायत की है।
थाना कुरावली के नानामऊ निवासी अनुज मिश्रा, सुबोध मिश्रा बुधवार शाम को कार द्वारा छिबरामऊ अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार जब वह नवीगंज में ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी ब्रिज के ऊपर पिलर संख्या दो से करीब 40 किलो का गार्डर कार के पिछले हिस्से पर गिरा। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल बाल बच गए। कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।
बृहस्पतिवार को छिबरामऊ से लौटते समय पीड़ित ने संबंधित ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। अनुज मिश्रा ने बताया ठेकेदार की मनमानी के विरोध में वह डीएम से शिकायत करके कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करेंगे। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के दौरान कोई संकेतांक भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कुकर्म करने की रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट में कहा है 30 अगस्त को उसके 11 साल के मानसिक रूप से कमजोर पुत्र को नगला मूले के अंशुल और गीतम अपने साथ ले गए। घर से बाहर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।