फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High-tech auction for UP T20, modeled on the IPL, taking place in Agra today.

Agra News: आईपीएल की तर्ज पर आज आगरा में यूपी टी-20 का हाईटेक ऑक्शन

Fri, 24 Jul 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
High-tech auction for UP T20, modeled on the IPL, taking place in Agra today.
नीलामी की जानकारी देेते डॉ. संजय कपूर
आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट का नया इतिहास आगरा की धरती पर लिखना शुरू हो गया है। पहली बार यूपी टी-20 लीग का हाईटेक प्लेयर ऑक्शन शहर में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को ताजगंज स्थित होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस मेगा ऑक्शन में एक ओर जहां 250 से अधिक खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां करोड़ों की की बोली लगाएंगी, वहीं आगरा के कई युवा क्रिकेटरों की किस्मत का भी फैसला होगा।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने संकेत दिए हैं कि आगरा केवल इस ऑक्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में यूपीसीए के और भी बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी करेगा। ताज कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. संजय कपूर ने बताया कि यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू होगा। छह सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाले ऑक्शन में ऑक्शनर अंगद बेदी खिलाड़ियों की नीलामी कराएंगे। दस खिलाड़ियों का बेस प्राइस पांच लाख रुपये, 45 खिलाड़ियों का साढ़े तीन लाख रुपये और शेष खिलाड़ियों का बेस प्राइस ढाई लाख रुपये रखा गया है। ऑक्शन को पूरी तरह आईपीएल की तर्ज पर तैयार किया गया है। बीसीसीआई की वही स्पेशल इवेंट टीम आयोजन का संचालन करेगी, जो आईपीएल ऑक्शन की जिम्मेदारी संभालती है। डिजिटल स्क्रीन, अत्याधुनिक बिडिंग सिस्टम, फ्रेंचाइजियों की विशेष बैठक व्यवस्था, आधुनिक तकनीकी उपकरण और लाइव प्रसारण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लीग का प्रसारण जियो और हॉटस्टार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

टीमों के पास इतनी रकम
गोरखपुर लायंस के पास 55.90 लाख रुपये, नोएडा सुपर किंग्स के पास 80.60 लाख रुपये, मेरठ मावेरिक्स के पास 28.70 लाख रुपये, लखनऊ फाल्कंस के पास 30.20 लाख रुपये, काशी रुद्रास के पास 47.15 लाख रुपये और कानपुर सुपरस्टार्स के पास 60 लाख रुपये का पर्स बैलेंस उपलब्ध है।
---------

महिला यूपी टी-20 लीग की तैयारी भी शुरू
डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पुरुष लीग के बाद जल्द ही महिला यूपी टी20 लीग भी शुरू की जाएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश की महिला क्रिकेटरों को भी बड़ा मंच देना है।
---------

आगरा मेरे दिमाग में सबसे पहले आया
डॉ. संजय कपूर ने कहा जब मैंने यूपी टी20 लीग की जिम्मेदारी संभाली तो ऑक्शन के आयोजन के लिए सबसे पहला नाम आगरा का ही दिमाग में आया। यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में यूपीसीए के और भी बड़े आयोजन आगरा में होंगे। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन, उपाध्यक्ष राजेश सहगल, विजय भार्गव, यूपीसीए गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह और यूपीसीए मीडिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद फहीम मौजूद रहे।

---------

आगरा के खिलाड़ियों पर भी रहेंगी शहर की नजर
इस बार ऑक्शन आगरा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि शहर के कई क्रिकेटर अपनी किस्मत आजमाने के लिए ऑक्शन पूल में शामिल हैं। मयंक तिवारी, अर्जुन भारद्वाज, मानिक बेरी, पुनीत, दीपक नरवार समेत कई स्थानीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी। शहर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भी इस बात पर टिकी हैं कि इस बार आगरा के कितने खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग का मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed