फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high security number plate

व्यावसायिक वाहनों में आज से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य

Mon, 30 Nov 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
high security number plate
मैनपुरी। वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाना शासन ने अनिवार्य कर दिया है। हालांकि मंगलवार से सिर्फ व्यावसायिक वाहनों पर ही ये अनिवार्यता की शर्त लागू होगी। हल्की व निजी वाहनों को फरवरी तक का मौका दिया गया है। इसे कुछ लोग गलत ठहरा रहे हैं तो कुछ अच्छा प्रयास बता रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक वाहनों पर उनके मालिक मनमानी डिजाइन की नंबर प्लेट लगाते रहे हैं, लेकिन अब देशभर के सभी वाहनों पर एक जैसी नंबर प्लेट लगी नजर आएगी। शासन ने एचएसआरपी की शुरुआत की है। सभी नए-पुराने वाहनों में यही प्लेट लगाई जाएगी। व्यावसायिक वाहनों में इसके लगाने के लिए 30 नवंबर अंतिम तारीख तय की गई थी। व्यावसायिक वाहनों में यह प्लेट न लगे होनी पर कार्रवाई हो सकती है। हल्के और निजी वाहनों में एचएसआरपी लगाने की समय सीमा बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन होती है बुकिंग
एचएसआरपी की वेबसाइट पर इसके लिए बुकिंग करनी होती है। वाहन से संबंधित सभी जानकारियां अपडेट करने के बाद नजदीकी वाहन डीलर का नाम चयनित करने का भी मौका मिलता है। यहां से ही ग्राहक को एचएसआरपी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन ही निर्धारित शुल्क भुगतान करना होता है। प्लेट बुकिंग से लेकर प्राप्त होने तक सभी जानकारियां आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस से मिलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध नहीं, लेकिन जल्दबाजी क्यों
शासन ने एचएसआरपी की शुरुआत की है तो हम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन कम से छह महीने का समय तो इसके लिए मिलना ही चाहिए था। इसमें जल्दबादी की जा रही है।
छोटेलाल शर्मा, डीसीएम चालक।
पुराने वाहनों को रखा जाए मुक्त
पुराने वाहनों को एचएसआरपी से मुक्त रखा जाना चाहिए था। जो वाहन पूर्व में खरीदे जा चुके हैं और उन पर नंबर प्लेट भी लगी है, उनसे दोबारा रुपये खर्च कर प्लेट की बुकिंग कराना गलत है।

सोनू कश्यप, प्राइवेट बस चालक।
सभी वाहनों में हर हाल में एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। एक दिसंबर से व्यावसायिक वाहनों को दी गई मोहलत खत्म हो रही है। जिन व्यावसायिक वाहन स्वामियों ने एचएसआरपी नहीं लगवाई है वे जल्द लगवा लें।
राजेश कर्दम, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed