फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'High level research projects should come in the university'

शैक्षणिक सत्र को नियमित करने पर जोर देना होगा

Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
'High level research projects should come in the university'
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों के विभागाध्यक्षों के साथ बृहस्पतिवार को प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कुलपति सचिवालय में बैठक की। विभागाध्यक्षों से कहा कि उच्चस्तरीय शोध परियोजनाएं विश्वविद्यालय में आनी चाहिए। उच्चतम गुणवत्ता वाले शोध कार्य होने चाहिए। विश्वविद्यालय के पास अपने पेटेंट होने चाहिए। यह विश्वविद्यालय तभी देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शुमार हो पाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति ने विभागाध्यक्षों को समयबद्ध कार्य करते हुए शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू हो गया है, अब हमें विश्वविद्यालय के अकादमिक उन्नति पर ध्यान केंद्रित करना है। बैठक में प्रो. सुगम आनंद, प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. पीके सिंह, प्रो. बिंदुशेखर, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. अचला गक्खड़, प्रो. आरके अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति ने कहा कि विभागों को अकादमिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए विश्वविद्यालय रोस्टर लगाकर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति जल्द ही करने जा रहा है। सभी विभागाध्यक्षों से कार्यभार के सापेक्ष संविदा शिक्षकों के स्वीकृत पदों की जानकारी मांगी गई है। स्थायी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। नियमित नियुक्तियां भी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed