फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high-level multi-disciplinary team rushed to to assess and manage Dengue situation in Firozabad and Agra

Agra: आगरा और फिरोजाबाद में डेंगू से बचाव के लिए केंद्र से आएगी एक्सपर्ट की टीम, जानें क्या हैं हालात

Fri, 14 Oct 2022 06:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 06:47 PM IST
सार

फिरोजाबाद में डेंगू तेजी से फैल रहा है। अब तक 160 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि आगरा को देखा जाए तो यहां अब तक 8 मामले ही सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि मरीज की स्थिति ठीक है। वहीं इन हालातों को देखते हुए केन्द्र से एक्सपर्ट की टीम आगरा और फिरोजाबाद में जल्द आने वाली है। 
 

विज्ञापन
high-level multi-disciplinary team rushed to to assess and manage Dengue situation in Firozabad and Agra
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा और फिरोजाबाद जिले में डेंगू से हालात बिगड़ रहे हैं। फिरोजाबाद में हालात भयावह हैं। यहां अब तक 160 मरीज मिल चुके हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने फिरोजाबाद और आगरा के लिए एक्सपर्ट पैनल भेजने की तैयारी की है। बताया गया है कि एक्सपर्ट पैनल के अलावा लखनऊ से भी एक हाई लेवल टीम को डिप्यूट किया गया है। अफसरों को स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर जमीनी स्थिति का जायजा लेकर और डेंगू के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आगरा के जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मरीज के घर और आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। नगर निगम को फॉगिंग कराने के लिए भी सूचित कर दिया है। मरीज के घर के आसपास एडीज मच्छर का लार्वा नहीं मिला है, जिसके काटने से डेंगू होता है। नाली में क्यूलेक्स मच्छर ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि मरीज के परिवार में बाकी लोग स्वस्थ हैं। परिवार व क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया है कि वह घर में और आसपास मच्छर का लार्वा नहीं पनपने दें।  
विज्ञापन

अब तक आठ मरीज मिल चुके 

इस वर्ष जिले में डेंगू के 8 मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि मरीज गंभीर अवस्था में नहीं पहुंच रहे हैं। मलेरिया के मरीजों की संख्या जिले में 6 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सलाह: जलभराव नहीं होने दें

जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि ठंड की दस्तक धीरे-धीरे होने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ मच्छरों के काटने के प्रभाव कम होने लगेंगे। डेंगू और मलेरिया का खतरा कम हो जाएगा। तब तक खुद को मच्छरों के काटने से बचाना है। 


उनकी सलाह है कि बारिश में घर के छत और आसपास जलभराव न होने दें। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। कबाड़ आदि में पानी न जमा होने पाए। कूलर का पानी बदलते रहें। अब कूलर बिना पानी के चलाएं तो और अच्छा है। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed