{"_id":"5e555b108ebc3ef3a147fabe","slug":"high-alrt-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4311124129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, खुफिया एजेंसियां हुई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, खुफिया एजेंसियां हुई अलर्ट
विज्ञापन
25एमएनपी-39- दिवानी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिसबल के साथ निरीक्षण करते जिलाजज, डीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के चलते जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। शहर से लेकर कस्बों तक में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को जिलेभर में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। शहर में प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। वहीं कस्बों में थाना पुलिस गश्त करती हुई नजर आई। पुलिस के आला अधिकारी लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रहे हैं। वहीं खुफिया एजेंसियां लोगों के बीच जाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप रही हैं। जिले में पूरी तरह से शांति है। वहीं दिल्ली में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर नाराजगी है।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
मैनपुरी आपसी भाईचारे का पैगाम लोगों को देता आ रहा है। बावजूद इसके अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। सोशल मीडिया सैल फेसबुक, ट्विटर पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी अजय कुमार पांडेय की ओर से पहले ही लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मैनपुरी के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं, यहां स्थिति सामान्य है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।