फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hi-Tech Bird Interpretation Centre Planned at Sur Sarovar Showcasing 65 Bird Species

पक्षियों की दुनिया: सूर सरोवर में बनेगा हाईटेक बर्ड सेंटर, जान सकेंगे 65 प्रजातियों के परिंदों का पूरा संसार

Sun, 07 Jun 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 10:28 AM IST
सार

सूर सरोवर पक्षी विहार में अत्याधुनिक बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जहां 65 प्रजातियों के पक्षियों की जानकारी, आवाज और जीवनशैली को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पर्यटकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को पक्षियों को समझने का नया अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
Hi-Tech Bird Interpretation Centre Planned at Sur Sarovar Showcasing 65 Bird Species
सूर सरोवर पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहारों में शामिल सूर सरोवर जल्द ही पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों के लिए नई पहचान बनाने जा रहा है। यहां वन विभाग की ओर से अत्याधुनिक बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां करीब 65 प्रजातियों के पक्षियों की विस्तृत जानकारी, उनकी आवाज, जीवनशैली और संरक्षण से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी। इससे आगंतुकों को पक्षियों को समझने और पहचानने का नया अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन




अब तक सूर सरोवर आने वाले पर्यटकों को केवल 10 से 15 प्रजातियों के पक्षियों की जानकारी चित्रों और सूचना बोर्डों के माध्यम से मिल पाती थी। पक्षियों की पहचान और उनके बारे में विस्तृत जानकारी का कोई समग्र माध्यम उपलब्ध नहीं था। नया इंटरप्रिटेशन सेंटर शुरू होने के बाद यह कमी दूर हो जाएगी और एक ही स्थान पर विभिन्न प्रजातियों से जुड़ी वैज्ञानिक एवं रोचक जानकारियां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


सेंटर में डिजिटल डिस्प्ले, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहां आने वाले पक्षी प्रेमी, विद्यार्थी विभिन्न पक्षियों की आवाज सुन सकेंगे और यह जान सकेंगे कि कौन-सा पक्षी किस मौसम में आता है, उसका प्राकृतिक आवास क्या है और वह पारिस्थितिकी तंत्र में क्या भूमिका निभाता है। इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रकृति प्रेमियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर सरोवर पक्षी विहार के रेंजर अंकित यादव ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का महत्वपूर्ण ठिकाना है। सर्दियों के मौसम में यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पक्षी पहुंचते हैं। वन विभाग को उम्मीद है कि इंटरप्रिटेशन सेंटर शुरू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए हमने बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर का प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है।


यह होगा खास
- 65 प्रजातियों के पक्षियों की विस्तृत जानकारी
- पक्षियों की आवाज सुनने की विशेष व्यवस्था

- डिजिटल और ऑडियो-वीडियो आधारित प्रस्तुति
- छात्रों और शोधार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री
- पक्षी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed