फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hi-tech aqua park to be built in Agra-Mathura

Agra News: आगरा-मथुरा में बनेगा हाईटेक एक्वा पार्क

Sat, 25 Oct 2025 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech aqua park to be built in Agra-Mathura
आगरा। पशुपालक किसानों और मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए आगरा और मथुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हाईटेक एक्वा पार्क बनेगा। साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होगी। यह जानकारी शुक्रवार को शहर पहुंचे प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने पत्रकारों से बातचीत में दी। बताया कि इसके लिए शासन स्तर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य रोजगार के साधन बढ़ाना, प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध कराना और किसानों की आय दोगुनी करना है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि 67 सालों में मत्स्य पालन विभाग को मात्र तीन हजार करोड़ रुपए मिले, जबकि मौजूदा सरकार ने साढ़े छह साल में 13 गुना अधिक 41.5 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सरकार की पहल पर आगरा में झींगा मछली पालन को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए आगरा में 282 प्रोजेक्ट चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से लगभग 200 शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत आकस्मिक मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता के लिए बीमा रकम के रूप में पांच लाख रुपये और स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए ढाई लाख रुपये की राशि दी जा रही है। साथ ही मत्स्य पालक कल्याण कोष के माध्यम से मत्स्य पालकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed