फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   herbs plant,herbs farming,herbs farming kasganj,agricuture kasganj,agricuture news,agriculture land,farming business

औषधियों की खेती किसानों को बना रही है समृद्ध

Wed, 23 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
herbs plant,herbs farming,herbs farming kasganj,agricuture kasganj,agricuture news,agriculture land,farming business
कासगंज में होती अश्वगंधा औषधि की खेती - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना संक्रमण ने लोगों को कई सीख भी दी। महामारी के दौर में लोगों ने खेतीबाड़ी के तरीके बदले। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने में सहायक मानी जाने वाली औषधियों की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। बीते एक साल के अंतराल में जिले में औषधियों की खेती का रकबा 40 हेक्टेयर बढ़ा है। किसान औषधि की खेती से लाभ कमाकर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन

महामारी के दौर में लोग इम्युनिटी स्ट्रांग करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का बहुतायत में प्रयोग कर रहे हैं। इसके चलते किसानों का इनकी खेती के प्रति रुझान बढ़ा है। एक समय था जब जिले में औषधि की खेती शायद ही कोई किसान करता था, लेकिन अब तो तमाम किसान औषधीय गुणों वाले पौधों की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने भी औषधि की खेतीबाड़ी से जुड़े किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। फिलहाल जिले के 40 हेक्टेयर रकबे पर औषधि की खेती हो रही है। व्यवसाय से जुड़े किसानों को भी इससे मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- जिले के कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उगाई जा रही औषधि।
- 50 से अधिक किसान औषधि की खेती से जुड़े हैं।
लागत और मुनाफा-
- 12-20 हजार रुपये तक आती है औषधीय फसलों पर प्रति हेक्टेयर की लागत।
- 4-5 लाख रुपये तक प्रति हेक्टेयर औषधि की खेती से होता है मुनाफा।
जिले में ये औषधियां उगाई जा रही हैं-
जिले की धरा पर लैमन ग्रास, खस, अश्वगंधा, तुलसी, शतावर, सफेद मूसली, लहसुन आदि की फसलें पैदा की जा रही हैं। इन फसलों को किसान अन्य क्षेत्रों के बाजारों में बिक्री कर रहे हैं। विभाग किसानों को फसलों के बेहतर उत्पादन के तरीके बता रहा है।
किसान बोले, दूर हो सरकारी बेरुखी
किसान श्यामचरन कहते हैं कि किसानों को औषधि की खेती के प्रति कागजों में जागरूक किया जा रहा है, धरातल पर सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। औषधि की खेती पर कोई अनुदान किसानों को नहीं मिला है। स्वयं के खर्चे पर खेतीबाड़ी कर रहे हैं।

हर साल औषधि की खेती के लिए अनुदान के दिशानिर्देश आते हैं, लेकिन इस बार अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। जल्द ही औषधि की खेती के लिए अनुदान योजना आने की उम्मीद है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। -योगेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed