{"_id":"69237840877bfa64320c953c","slug":"help-desks-will-start-from-today-at-polling-stations-with-more-than-six-booths-agra-news-c-25-1-agr1035-923735-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छह से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों पर आज से शुरू होगी हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छह से अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों पर आज से शुरू होगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन
आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आ रही दिक्कतों का एक छत के नीचे समाधान होगा। इसके लिए सोमवार से पांच विधानसभा क्षेत्रों में हेल्प डेस्क शुरू की जाएगी। जिन मतदान केंद्रों पर छह से अधिक बूथ हैं, वहां दोपहर दो से शाम चार बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।
हेल्प डेस्क पर मौजूद बीएलओ जिन मतदाताओं को गणना फॉर्म नहीं मिला, उन्हें फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। जिन मतदाताओं को फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है, उनका फॉर्म भरवाने में मदद करेंगे। इसके अलावा 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने से लेकर अन्य एसआईआर संबंधित कठिनाइयों को दूर कराएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क सुविधा शुरू की जा रही है। हेल्प डेस्क सिर्फ उन्हीं केंद्रों पर बनाई जाएगी, जहां छह या अधिक बूथ हैं। हेल्प डेस्क की निगरानी के लिए नोडल अफसर भी नामित किए जा रहे हैं। सुपरवाइजर व अन्य अधिकारी भी हेल्प डेस्क का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम के सहयोग से हेल्प डेस्क पर कैनोपी, फ्लैक्स व अन्य एसआईआर संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
छावनी में बनेंगी 30 हेल्प डेस्क
- छावनी विधानसभा क्षेत्र में 30 हेल्प डेस्क बनेंगी, जबकि एत्मादपुर में 10, आगरा दक्षिण क्षेत्र में 23, आगरा उत्तर क्षेत्र में 25 और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क शुरू होगी। रविवार को भी सभी बूथ पर विशेष शिविर लगाए गए थे। प्रचार-प्रसार के अभाव में लोग नहीं पहुंचे।
जमा हुए 5.50 लाख एसआईआर फॉर्म
- जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख मतदाता हैं। रविवार तक करीब 5.50 लाख मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करा दिए हैं। इन फॉर्मों को बीएलओ ने डिजिटाइज्ड भी करा दिया है। 3696 बीएलओ और 370 सुपरवाइजर इस कार्य में जुटे हुए हैं। चार दिसंबर 2025 तक यह प्रक्रिया चलेगी।
उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन बीएलओ आज होंगे सम्मानित
एसआईआर फॉर्म का शत प्रतिशत वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन के लिए तीन बीएलओ को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इनके कार्य को उत्कृष्ट माना है। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय उत्तू, भाग संख्या तीन में कुल 462 मतदाता थे। बीएलओ देवेंद्र सिंह ने सभी मतदाताओं का एसआईआर पूर्ण कर लिया है। एत्मादपुर क्षेत्र में प्रा.वि. नगला बेल कक्ष-2 की बीएलओ शीला देवी ने 500 मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए। बाह क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय पापरी नागर कक्ष-13 में बीएलओ शुभम अवस्थी ने शत प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण कर लिया है। डीएम अरविंद एम बंगारी ने बताया कि सोमवार को उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।