फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy storm on nh 2

शोभायात्रा रोके जाने पर एनच-2 पर भारी बवाल

Wed, 12 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
heavy storm on nh 2
पथराव में एसडीएम के हमराह समेत 25 लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनएच-2 पर एत्मादपुर थाना के पास सतहली में दशहरा पर रात करीब आठ बजे दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा रोके जाने पर भड़के लोगों ने जबरदस्त बवाल कर दिया। रोडवेज की 12 बसों समेत 20 गाड़ियां तोड़ डालीं। पथराव में एसडीएम के हमराह समेत 25 लोग घायल हो गए। बिगड़ते हालात काबू करने के लिए पुलिस ने पहले लाठियां बरसाईं। इसकेबाद हवाई फायर कर बलवाइयों को खदेड़ा। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे हाईवे पूरी तरह से जाम रहा।
विज्ञापन

एत्मादपुर में दशहरा पर दो बड़ी शोभायात्रा निकाली जाती हैं। इनमें से एक हाईवे किनारे मोहल्ला शेखान पर सांझी रखने वाले लोग निकालते हैं। इस बार दशहरा पर थाना के पास ही ताजिए भी रखे जाने थे। इसके चलते पुलिस ने शोभायात्रा के आयोजकों से कहा था कि शाम छह बजे तक  शोभायात्रा हर हाल में थाना क्रास कर जाए। ताकि दोनों समुदायों में कोई टकराव न हो।
विज्ञापन

शोभायात्रा में 25 झांकियां थीं। 22 थाना क्रास कर चुकी थीं। तीन रह गई थीं। रात करीब साढ़े सात बजे इन्हें पुलिस ने रोक दिया। इस पर शोभायात्रा में शामिल लोग भड़क गए। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें हटाना चाहा तो लाठी डंडों से वार शुरू कर दिए। सड़क किनारे से उठाकर पथराव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की जीप के शीशे तोड़ दिए। रोडवेज की 12 बसों को क्षति पहुंचाई। इनमें आगरा, बरेली, शिकोहाबाद और एटा डिपो की बसें हैं। इनके अलावा आम लोगों के वाहन भी तोड़े। इस पथराव में एसडीएम के हमराह समेत 25 लोग घायल हुए। हमराह के अलावा बाकी लोग वहां से भाग निकले। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने लाठी बरसाईं। फिर हवाई फायर किए। पीएसी बुला ली गई। तब जाकर बवाल थमा। डीएम गौरव दयाल और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में बलवे का केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बलवाइयों पर संगीन धाराओं में केस 

हाईवे पर हुए बवाल में पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा की धाराओं के साथ सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग 100 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। अभी और भी केस दर्ज किए जा सकते हैं। घायल लोगों ने भी तहरीर दी है। बलवाइयों में से 20 लोग चिह्नित भी कर लिए गए हैं। इन्हें थाना पुलिस पहले से पहचानती है। हालांकि इन्हें नामजद नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान इनके नाम खोले जाएंगे। इनमें शोभा यात्रा के आयोजक शामिल हैं। इनकी तलाश में रात में ही दबिश भी शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। 

 

खुराफाती किस्म के कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पथराव में कई वाहन तोड़े गए हैं। कई लोगों को चोट आई है। स्थिति अब सामान्य है। खुराफातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी - डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी) 

टाइम लाइन
शाम 4:30 बजे - मोहल्ला शेखान से शोभा यात्रा शुरू हुई।
शाम 7:30 बजे - पुलिस ने तीन झांकियों को रोक लिया।
रात 8:00 बजे  -  पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई।
रात 8:20 बजे  - लोगों ने एनएच-2 पर जाम लगा दिया।
रात 9:00 बजे - पुलिस नेजाम खुलवाने का प्रयास किया।
रात 9:05 बजे- लोगों ने पथराव किया, अफरा-तफरी मची।
रात 9:30 बजे  : पुलिस हवाई फायर कर बलवाई खदेड़े।
रात 10:15 बजे :  डीएम और एसएसपी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed