फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy rainfall in Mainpuri, water-logging continue in urban areas

मैनपुरी पर मेहरबान हुआ मानसून, झूम के बरसे बदरा

Tue, 20 Jul 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in Mainpuri, water-logging continue in urban areas
शहर की गलियों में भरा पानी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आखिरकार मैनपुरी पर मानसून मेहरबान हो गया। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को पूरी रात कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। वहीं मंगलवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश जारी रही। कुछ क्षेत्रों में बारिश जहां झमाझम हुई तो वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश होने के चलते तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं सोमवार को रात में भी बारिश होती रही। रात भर कभी बूंदाबांदी हुई तो कभी तेज बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा रहा। मंगलवार को सुबह से घने बादल आसमान में छाए हुए थे। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई तो वहीं कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। दोपहर 12 बजे तक ये सिलसिला चलता रहा। इससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश बंद होने के बाद लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। शाम तक बादल छाए रहे। वहीं दूसरी ओर बारिश से किसान खुश हैं। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से खेतों में पानी लबालब हो गया है। ऐसे में किसान खेतों को तैयार कर धान की रोपाई के काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की लापरवाही से लोग परेशान
बारिश के बीच नगर पालिका की लापरवाही से लोग परेशान हैं। पालिका ने सड़कों के किनारे एकत्रित नालों की सिल्ट नहीं हटवाई थी। बारिश के बाद ये सिल्ट सड़कों पर और किनारों पर फैल गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पैदल निकलने वाले लोगों के साथ ही वाहन सवारों के लिए भी ये सिल्ट मुश्किल खड़ी कर रही है। बारिश के बाद अब कम से कम तीन से चार दिन तक सिल्ट नहीं उठाई जा सकेगी।

मुसलाधार बारिश के बीच गुजरते लोग

मुसलाधार बारिश के बीच गुजरते लोग- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed