फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy fog in agra weather today

कोहरे के आगोश में ठिठुरा ब्रज, जनजीवन हुआ प्रभावित, वाहनों की थमी रफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
heavy fog in agra weather today
सुबह छाया रहा घना कोहरा
दिसंबर और जनवरी खिली धूप के साथ ठिठुरते हुए गुजरी, लेकिन फरवरी की शुरुआत में सर्दी कम होने की वजह और बढ़ गई है। जनवरी में हुई बारिश के बाद बदले मौसम का असर अब देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


ब्रज में शक्रवार और शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी कोहरे के आगोश में रही। घने कोहरे के साथ सर्दी ने हांड़ कंपा दिए हैं। सर्दी से छुटकारा पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। 
विज्ञापन


शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। मेरठ सबसे सर्द शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर और अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। वहीं रात से ही शुरू हुआ कोहरा रविवार की सुबह बेहद घना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक छाया रहा कोहरा

घने कोहरे के कारण दृश्यता महज 100 मीटर रही। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में सूर्यदेव के निकलने के बाद दृश्यता बढ़ी। वहीं फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में कमोवेश यही हाल रहा। 

दोपहर तक नजर न आया ताज

घने कोहरे के कारण वीकएंड पर ताजमहल का दीदार करने आए सैलानियों को परेशानी हुई। सुबह सेंट्रल टैंक तो क्या, चमेली फर्श से भी ताज साफ नजर नहीं आया। कोहरे की चादर में लिपटा ताजमहल सूर्यदेव के निकलने के बाद ही नजर आ सका। 

फिर बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद 6 से 8 फरवरी के बीच फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed