फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heatwave Worsens Diabetes and Kidney Problems Patients Surge in Agra Hospitals

Health: भीषण गर्मी में शुगर और किडनी के मरीज रहें सावधान, जानें कितना पीना है पानी; चिकित्सकों ने दी ये सलाह

Sat, 25 Apr 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 11:32 AM IST
सार

बढ़ती गर्मी के कारण शुगर और किडनी मरीजों की परेशानी बढ़ गई है और एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों ने लोगों को अधिक पानी पीने, हाइड्रेट रहने और धूप से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Heatwave Worsens Diabetes and Kidney Problems Patients Surge in Agra Hospitals
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 तेज गर्मी के कारण शुगर और किडनी के मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में किडनी इंफेक्शन और डायबिटीज (शुगर) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को कुल 2675 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

 

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि डायबिटीज खासकर टाइप-वन मरीजों में ब्लड में कीटोंस बढ़ने की समस्या देखी जा रही है, जिससे कीटोएसिडोसिस का खतरा रहता है। वहीं, दूसरी ओर शरीर में पानी की कमी के कारण किडनी इंफेक्शन के मामले भी बढ़ रहे हैं। गर्मी में अत्यधिक पसीना और बार-बार पेशाब के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे किडनी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के बढ़ने के साथ औसतन रोजाना दोनों ही रोग के 4 से 5 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज मरीजों में उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत कीटोंस की जांच करानी चाहिए। उन्होंने सलाह दी है कि इस मौसम में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। पानी के साथ छाछ और आम का पना जैसे पेय लें। फल-सब्जियों का सेवन करें। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। 
विज्ञापन

इन विभाग में ये रही संख्या
मेडिसिन विभाग- 609
आर्थोपेडिक- 244
त्वचा रोग- 159
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed