{"_id":"6a0ffa18263d2343fb083b7a","slug":"heatwave-alert-pet-dog-owners-in-agra-take-extra-care-as-rising-temperatures-affect-pets-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का बढ़ता कहर: गर्म तासीर वाला खाना न दें, ठंडे स्थान पर रखें; पालतू जानवरों को लू से बचाने के आसान तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का बढ़ता कहर: गर्म तासीर वाला खाना न दें, ठंडे स्थान पर रखें; पालतू जानवरों को लू से बचाने के आसान तरीके
Fri, 22 May 2026 12:09 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 12:09 PM IST
सार
बढ़ती गर्मी और लू के कारण पालतू कुत्तों की सेहत पर असर पड़ रहा है, जिससे डॉग लवर्स उनकी देखभाल को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कुत्तों को धूप से बचाकर, ठंडा पानी और संतुलित आहार देकर उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
पालतू कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी और लू के चलते डॉग लवर्स को अपने पालतू कुत्तों की सेहत की चिंता होने लगी है। इस मौसम में इंसानों की तरह पालतू जानवरों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होता है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर इन दिनों पालतू कुत्तों पर नजर आ रहा है। ऐसे में उनके खाने-पीने और रहन-सहन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सुबह धूप निकलने से पहले सुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद ही टहलाने ले जाना उचित रहेगी।
विज्ञापन
नगला पदी निवासी अजय बघेल ने बताया कि उनके पास जर्मन शेफर्ड हैं। जब से लू का अलर्ट हुआ है इसके खाने में बदलाव किया है। दोपहर को दूध की जगह दही और चावल दे रहे हैं। शाम को अंडों की मात्रा को कम कर दिया है। दिन में कई बार मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पिलाते हैं। इसके साथ ही एसी वाले कमरे में रखते हैं। मधु नगर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पास गोल्डन रिट्रीवर है। अधिक गर्मी होने पर उसके बालों को छांट दिया है। जिससे गर्मी कम लगे। उसके खाने में कच्ची रसदार सब्जियों की मात्रा बढ़ा दी है। दिन में कई बार उसे पानी पिलाया जाता है। हर समय घर के अंदर रख रहे हैं, जिससे कि वह गर्मी में बाहर न निकलकर बीमार न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सक विपिन यादव ने बताया कि गर्मी और लू इंसानों के साथ पालतू जानवरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार सही देखभाल न मिलने पर बेजुबानों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कुत्ते पालने वालों के लिए जरूरी हो जाता है कि वे अपने पालतू कुत्तों सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
ये बरतें सावधानी-
-सीधे धूप और लू से बचाव करें।
-धूप में घुमाने ले जाने से बचें।
-गर्म तासीर वाला खाना न दें।
-ताजा और ठंडा पानी दिन में कई बार पिलाएं।
- ठंडे स्थान पर रखें।
-सीधे धूप और लू से बचाव करें।
-धूप में घुमाने ले जाने से बचें।
-गर्म तासीर वाला खाना न दें।
-ताजा और ठंडा पानी दिन में कई बार पिलाएं।
- ठंडे स्थान पर रखें।