फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hearing the news of mother's murder, the son reached the village from Germany after traveling a distance of 6748 km.

Agra News: मां की हत्या की खबर सुन 6748 किमी का सफर तय कर जर्मनी से गांव पहुंचा बेटा

Wed, 14 Aug 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hearing the news of mother's murder, the son reached the village from Germany after traveling a distance of 6748 km.
बेवर के नगला देवी में जर्मनी से पहुंचा उदयप्रताप अपनी मां को मुखाग्रि देते।
मैनपुरी। मां की ममता के आगे तमाम सरहदें और दूरियां सिमट कर रह जाती है। जर्मनी में रहने वाले उदय ने जब मां इंदुमती की मौत की खबर सुनी तो बिना समय गंवाए परिवार के साथ 6748 किमी का सफर तय कर बुधवार शाम गांव नगला देवी आ पहुंचे। मां के शव से लिपट कर खूब रोये और फिर अंतिम विदाई के सारे संस्कार पूरे किए। गमगीन माहौल में मां को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

नगला देवी निवासी 70 वर्षीय इंदुमती देवी ने अपने बेटे उदय प्रताप और तीन पुत्रियों को हमेशा ही समान प्यार दिया। उदय तो मां के साथ ही तीन बहनों का चहेता है। इंजीनियर बेटे उदय प्रताप को 15 साल पहले जब एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में जर्मनी में नौकरी का प्रस्ताव दिया था। तब मां से दूर जाने की बात से ही उदय परेशान हो गए थे। तब मां इंदुमती ने हिम्मत देते हुए चहेते बेटे को जर्मनी जाने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन

मां-बेटे फोन पर अक्सर बातें किया करते थे। मंगलवार को जब उदय को मां इंदुमती की हत्या की खबर मिली तो बेचैन हो गए। परिवार के साथ ही भारत आने वाली पहली फ्लाइट से वह भारत आने के लिए रवाना हो गए। 6748 किमी का सफर तय करने के बाद बुधवार की शाम करीब चार बजे उदय जब घर पहुंचे तो मां का शव देख आंसू बहने लगे। काफी देर तक मां के शव से लिपट कर रोते रहे। लोगों ने सांत्वना दी, इसके बाद मां का शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। वहा मां इंदुमती को मुखाग्नि देकर सभी संस्कार पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं ली जर्मनी की नागरिकता
करीब 15 साल से पत्नी वत्सला सिंह के साथ रह रहे हैं। वहां एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर के पद पर हैं। उनके दो बच्चे बेटे पाई और बेटी मुई का जन्म भी जर्मनी में ही हुआ है। लेकिन अभी तक उन्होंने जर्मनी की नागरिकता नहीं ली है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
गांव नगला देवी में वृद्धा की लूट के दौरान हत्या की घटना के बाद दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ भोगांव संतोष कुमार सिंह ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। वहीं दोबारा फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed