फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hearing held in Chief Justice Family Court

Agra News: आपस में मिले मन तो दूर हो गई दंपती की अनबन

Sun, 05 May 2024 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 May 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Hearing held in Chief Justice Family Court
आपस में मिले मन तो दूर हो गई दंपती की अनबन
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में हुई सुनवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दंपती के बीच चल रहे विवाद में आमने-सामने बैठने पर दंपती के आपस में मन मिले तो उनके बीच चली आ रही अनबन दूर हो गई। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। न्यायालय में लिखित समझौता जमा करने पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गुलाम उल मदार ने दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया।

थाना दन्नाहार के दिलीपपुर के रहने वाले राजदीप पुत्र अशोक कठेरिया की शादी साधना पुत्री रामनाथ निवासी शरीफपुर थाना सौंरिख जिला कन्नौज के साथ हुई थे। शादी के बाद उनके दो पुत्र चंदन और अनुज हुए। बाद में दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों बच्चों को पिता के पास छोड़कर साधना मायके चली गई। वह दो साल से मायके में रह रही थी। राजदीप ने साधना को बुलाने के लिए कई बार पंचायत कराई लेकिन उनके बीच बात नहीं बनी।
विज्ञापन


राजदीप ने विवह विच्छेद कराने के लिए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में अपने वकील देवेंद्र सिंह कटारिया के न्यायालय में आवेदन किया। न्यायालय द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद साधना न्यायालय में हाजिर हुई। न्यायालय के काउंसलर श्याम नारायण तिवारी, वकील देवेंद्र सिंह कटारिया ने दंपती को आमने सामने बिठाया। उनकी आपस में बात कराई गई तो रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली। दोनों साथ रहने को राजी हो गए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गुलाम उल मदार ने दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed