फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health workers who did excellent work honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

Fri, 12 Mar 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Health workers who did excellent work honored
मातृत्व सुरक्षित अभियान में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी प्रमाणपत्र के साथ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के राधारमन रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सीएमओ के निर्देश पर अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डॉ. एके पचौरी की सयुंक्त अध्यक्षता में किया गया। सम्मान समारोह में ब्लॉक व जिला स्तर पर चिकित्सा इकाइयों में कार्यरत चिकित्साधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन और आशाओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान समस्त गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता परक प्रसव पूर्व जांच कर ली जाए। चिह्नित की गई अति जोखिम वाली महिलाओं के प्रसव के लिए प्रति माह जांच के लिए परामर्श दिया जाए। कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार जिला परामर्शदाता (मातृ स्वास्थ्य) ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ.पल्लवी निखार, डॉ. निशिता यादव, डॉ. नीतू यादव, संजीव वर्मा, राजीव कुमार, अंजली सिंह, अभय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed