फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health teams reached the village through water

Agra News: पानी में होकर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीमें

Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Health teams reached the village through water
टियाली के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में ग्रामीणों का उपचार करने के लिए जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
पटियाली। बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों का कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। शुक्रवार को भी टीमें पानी में होकर गांवों में पहुंची और दवाएं वितरित की। आबादी में बाढ़ का पानी भरने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण बुखार, खांसी, जुकाम और खुजली आदि से पीड़ित हो रहे हैं। गांव में पानी भरा होने की वजह से ग्रामीण उपचार के लिए अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमों को भेजकर गांव में ही उनका उपचार किया जा रहा है। गांव में बनाई गई बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गांव मुंजखेड़ा, हंसी नगला और विजय नगर में कैंप लगाए गए। गांव मुंजखेड़ा में 75, गांव नगला हंसी में 34 और गांव विजय नगर में 41 मरीजों को जांच के बाद संबंधित रोगों की निशुल्क दवाएं वितरित की गई। गंजडुंडवारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आकाश सिंह ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में प्रतिदिन टीमों को भेजा जा रहा है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed