{"_id":"5eca3ca68ebc3e909b66ad8a","slug":"health-team-will-go-home-to-take-samples-deliver-medicines-for-tb-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों को दवा देने और नमूने लेने घर जाएगी टीम, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मरीजों को दवा देने और नमूने लेने घर जाएगी टीम, हेल्पलाइन नंबर जारी
Sun, 24 May 2020 02:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 May 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
demo
दो सप्ताह से शाम के समय लगातार खांसी है, बलगम आ रहा है और वजन कम हो रहा है तो यह टीबी हो सकती है। ऐसे में कहीं आकर जांच कराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर जानकारी देनी है।
नमूना लेने के लिए टीम घर जाएगी और दवा भी उपलब्ध कराएगी। निक्षय पोषण योजना के 500 रुपये नहीं मिल पा रहे हैं तो भी इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए यह व्यवस्था की है, जिसका मरीज लाभ उठा सकते हैं। कोऑर्डिनेटर कमल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन प्रथम में डॉट सेंटरों पर आए लगभग 10 हजार मरीजों को एक महीने एडवांस में दवाएं दी गईं। इसके बाद घर-घर जाकर मरीजों को दवाएं भेजी जा रहीं हैं। 18 प्रवासी मजदूरों को भी दवाएं दी गई हैं।

Trending Videos
इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
कमल सिंह: 8445361946
अरविंद यादव: 9927237338
पंकज सिंह: 9358809953
शशिकांत पोरवाल: 8533041525
अखिलेश शिरोमणि: 9758375553
कमल सिंह: 8445361946
अरविंद यादव: 9927237338
पंकज सिंह: 9358809953
शशिकांत पोरवाल: 8533041525
अखिलेश शिरोमणि: 9758375553