फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health of three tourists deteriorated in Taj Mahal Woman sustained injuries in hands and legs after falling

Agra: ताजमहल में तीन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी, बिहार की महिला गिरी; हाथ-पैर में लगी चोटें

Thu, 21 Mar 2024 09:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 09:03 AM IST
सार

ताजमहल में तीन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। वहीं बिहार की महिला को गिरने से हाथ-पैर में चोटें लग गईं। सभी तो अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Health of three tourists deteriorated in Taj Mahal Woman sustained injuries in hands and legs after falling
ताजमहल में तीन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी, बिहार की महिला गिरी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच ताजमहल में पर्यटकों की तबीयत खराब होने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को भी तीन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। बिहार की महिला को ज्यादा चोट लगी। वहीं विदेशी पर्यटक को व्हील चेयर के जरिए डिस्पेंसरी लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


बिहार से ताजमहल का दीदार करने आई 80 साल की कमला देवी ताजमहल में दोपहर 2 बजे भ्रमण के दौरान गिर पड़ीं। उनके हाथ और पैर में चोटें लगीं। उन्हें एएसआई और सीआईएसएफ जवानों ने डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


वहीं फर्रुखाबाद के ताजपुर निवासी 22 वर्षीय अनीश कुमार गश खाकर गिर गए। उन्हें ताजमहल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया, वहीं विदेशी पर्यटक भी रॉयल गेट पर सुबह गिर पड़े, जिससे उन्हें सीआईएसएफ जवानों ने व्हील चेयर पर ले जाकर डिस्पेंसरी में इलाज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed