{"_id":"5e52b3278ebc3ef40f50b71a","slug":"health-fair-mainpuri-news-agr430926961","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में 5436 ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में 5436 ने कराया उपचार
विज्ञापन
23एमएनपी-22-आलीपुर पट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते कैबिन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन रविवार को जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इनमें 5436 मरीजों की जांच के बाद इलाज किया गया। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने अलीपुरपट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का शुभारंभ कराया।
आबकारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से ग्रामीण अंचल के लोगों को उनके घर में ही बेहतर उपचार मिल रहा है। सरकार की मंशा है कि जनता को उपचार में दिक्कत न हो। टीम प्रभारी जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रविंद्र सिंह गौर ने बताया कि आरोग्य मेलों में कुल 103 चिकित्सक, 523 पैरा मेडिकल स्टाफ ने योगदान दिया। इन मेलों में 5436 मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ और 271 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
206 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य मेलों के संचालन में नोडल विभाग चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, आयुष एवं होम्योपैथी विभागों का सहयोग रहा। अजीतगंज के गांव रतनपुर में सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय भदौरिया, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. अतुलदीप, वीना अरोरा की टीम ने 40 मरीजों की जांच की।