Etah: इंटरमीडिएट पास चला रहा था नर्सिंग होम, छापा पड़ते ही छत से कूदकर भागा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत के बाद सकीट कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम पर छापा मारा। टीम के देखते ही नर्सिंग होम संचालक छत के कूदकर भाग गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में सकीट कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा पड़ते ही संचालक छत से कूदकर भाग गया। शिकायत की गई थी कि इंटरमीडिएट पास व्यक्ति नर्सिंग होम संचालित कर रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे सील कर दिया।
कस्बा सकीट में ओंछा रोड स्थित अंबिका नर्सिंग होम पर बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। टीम को देखकर संचालक छत से कूदकर भाग गया। एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि संचालक इंटरमीडिएट तक शिक्षित है और नर्सिंग होम का संचालन कर रहा है। इसी शिकायत पर छापा मारा गया था।
दो दिन के अंदर मांगा गया जवाब
एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। नोटिस चस्पा करके दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम के अंदर चार बेड, दो तख्त पाए गए। वहां किसी की मेडिकल संबंधी कोई डिग्री नहीं मिली। एसीएमओ ने बताया कि कस्बा सकीट स्थित आसपुर चौराहा पर क्लीनिक संचालक जयवीर सिंह और शहर के हिंदू नगर के पास क्लीनिक संचालक प्रवीन कुमार को भी नोटिस दिए गए हैं।