{"_id":"6a8d07ec8a929b1ff1083343","slug":"health-department-seizes-medical-records-from-prarthana-hospital-in-agra-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना हॉस्पिटल में बड़ी कार्रवाई: पैर के फ्रैक्चर का ऑपरेशन, इंजेक्शन लगते ही चली गई जान; रिकॉर्ड हुए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना हॉस्पिटल में बड़ी कार्रवाई: पैर के फ्रैक्चर का ऑपरेशन, इंजेक्शन लगते ही चली गई जान; रिकॉर्ड हुए जब्त
Tue, 25 Aug 2026 08:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:41 AM IST
सार
आगरा के यमुनापार स्थित प्रार्थना हॉस्पिटल में पैर के फ्रैक्चर के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज कुलदीप कुमार की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को औचक जांच की। टीम ने अस्पताल से मरीज के इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रार्थना हॉस्पिटल में जांच करती हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को यमुनापार स्थित प्रार्थना हॉस्पिटल में मरीज की मौत के मामले की जांच करने पहुंची। टीम ने इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट जब्त की। स्टाफ के बयान भी लिए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी कुलदीप कुमार के पैर में फ्रैक्चर के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत हो गई थी। परिजन ने अप्रशिक्षित से इलाज कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस भी पहुंची। इसकी शिकायत मिलने पर टीम ने अस्पताल की जांच की।
इसमें मरीजों का विवरण देखा। सीसीटीवी कैमरे भी देखे हैं। टीम ने मरीज के इलाज और जांच के पर्चे जब्त करते हुए इलाज करने वाले चिकित्सक का नाम और नर्सिंग स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछताछ की। संचालक को नोटिस जारी कर चिकित्सक-स्टाफ के बयान दर्ज कराने के लिए बुलाएंगे। पीड़ितों के भी बयान लिए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई तय होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन