स्वास्थ्य विभाग का छापा: चार अस्पताल किए गए सील, दो को दिया गया नोटिस
एसीएमओ ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले बाह में परिवार हॉस्पिटल में छापे मारे। टीम को अस्पताल में दुर्घटना में घायल मरीज भर्ती मिला। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू वार्ड मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह और किरावली में एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाह, जैतपुर और किरावली में छापेमारी की। बाह और किरावली में दो-दो अस्पतालों को सील किया गया है। पिनाहट में दो को नोटिस थमाए गए हैं।
एसीएमओ ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले बाह में परिवार हॉस्पिटल में छापे मारे। टीम को अस्पताल में दुर्घटना में घायल मरीज भर्ती मिला। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू वार्ड मिले। तलघर में भी अस्पताल संचालित था। मौके पर मिले डॉक्टर रजिस्ट्रेशन से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर हॉस्पिटल को सील कर दिया।
ये भी पढ़ें - लापरवाही या गलती: आगरा के डॉक्टर ने किया महिला की डिलीवरी के दौरान काट दी आंतें, दर्ज हुआ मुकदमा
खुशी हॉस्पिटल पहुंची टीम
इसके बाद टीम पास के ही खुशी हॉस्पिटल पहुंची। यहां पर कोई मरीज नहीं था, लेकिन ऑपरेशन थियेटर बना हुआ मिला। रजिस्ट्रेशन के अभिलेख न मिलने पर ओटी को सील कर दिया। इस दौरान बाह में क्लीनिक बंद कर झोलाछाप भाग निकले। टीम ने जैतपुर के सूरजमुखी और राजपूत क्लीनिक की जांच की। टीम ने दोनों को नोटिस थमाकर रजिस्ट्रेशन संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
ये भी पढ़ें - गजब का हाल: निरीक्षण से पहले ढह गई विद्युत शवदाह गृह की चिमनी, 1.47 करोड़ रुपये की लागत से हो रही तैयार
भागे झोलाछाप
वहीं के गांव सिंगारपुर में राकेश एवं लाखन की दुकानों पर टीम पहुंची, दोनों भाग निकले। टीम ने दुकानों को सील कर दिया है। यहां एक मरीज भी मिला था, जिसे टीम ने एंबुलेंस मंगाकर सीएचसी भेज दिया। नोडल अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।