Agra: स्वास्थ्य विभाग ने 23 अस्पतालों को जारी किया नोटिस, एक सप्ताह का दिया समय
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उन अस्पतालों को नोटिस जारी किया जा रहा है, जिनमें कमियां पाई गई हैं। अस्पताल संचालकों को कमियां दूर करने का फोटो साक्ष्य एक हफ्ते के अंदर कार्यालय में देना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 और अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। इन अस्पतालों को एक हफ्ते के अंदर कमियां दूर करनी हैं। उसका साक्ष्य और शपथपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में उपलब्ध कराना है। नोटिस का जवाब न देने या फिर कमियों को दूर न किए जाने पर अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाना है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 से कम बेड वाले करीब 364 अस्पतालों का सर्वे कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अग्निशमन के इंतजाम ठीक नहीं मिले थे, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहा था और बेसमेंट में मरीजों का उपचार किया जा रहा था, उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। दो चरण में 44 अस्पतालों को नोटिस दिया गया है।
ये भी पढ़ें - Firozabad: पति ने किया उत्पीड़न तो इंस्टाग्राम पर युवक को दिल दे बैठी पत्नी, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
अस्पताल सील करने की चेतावनी
वहीं, अस्पताल का पंजीकरण न दिखा पाने वाले आठ अस्पतालों से एक हफ्ते के अंदर पंजीकरण दिखाने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर अस्पतालों को सील किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उन अस्पतालों को नोटिस जारी किया जा रहा है, जिनमें कमियां पाई गई हैं। अस्पताल संचालकों को कमियां दूर करने का फोटो साक्ष्य एक हफ्ते के अंदर कार्यालय में देना होगा।
देना होगा शपथपत्र
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शपथपत्र भी लगाना होगा कि संबंधित कमी दूर कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर अस्पतालों का सत्यापन कराया जाएगा। कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।