फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health ATM installed for testing patients are not working in Agra due to which there difficulty in testing

Agra News: मरीजों की जांच के लिए लगे हेल्थ एटीएम का खुद ही स्वास्थ्य खराब, जांचे हो गईं बंद

Thu, 31 Aug 2023 02:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

आगरा में मरीजों की जांच के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम का खुद ही स्वास्थ्य खराब है। ज्यादातर खराब पड़े हैं। इससे जांचे बंद हो गईं हैं। मरीजों को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
Health ATM installed for testing patients are not working in Agra due to which there difficulty in testing
Agra News: खराब हेल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मरीजों की जांच करने के लिए लगे हेल्थ एटीएम का खुद ही स्वास्थ्य खराब है। जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में ये लगे हैं लेकिन काम नहीं कर रहे। किट खत्म होने से लंबे समय से जांचें बंद हैं। हर दिन औसतन 30 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बीते साल अक्टूबर में जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। दो महीने से इनकी किट खत्म है। इससे बॉडी मास इंडेक्स, आंखों की नजर जांच, बोन मास, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, बॉडी फैट, धड़कन समेत 40 तरह की जांचें नहीं हो पा रहीं हैं। मांग के बाद भी शासन किट उपलब्ध नहीं करा पाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में भाई-बहन एक साथ बने जज: पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्डर भेजने पर भी नहीं मिली किट-

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हेल्थ एटीएम लगा है। अभी तक करीब 300 मरीजों की जांच हुई है। जांच किट न होने से इमरजेंसी के मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि किट और रसायन के लिए ऑर्डर किए गए हैं, अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।

लेडी लायल में 100 मैटरनिटी विंग इमारत में हेल्थ एटीएम लगा है। यहां गर्भवती, प्रसूताओं और नवजात की तत्काल जांच नहीं हो पा रही है। लैब में जांच करानी पड़ रही है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम रानी ने बताया कि किट आने के बाद एटीएम से जांच शुरू करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- दोस्त के व्यापारी पिता को लूटा: झांसे में लिया और 50 लाख कर दिए पार; हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन
 

बरहन स्वास्थ्य केंद्र: यहां एटीएम चल रहा है, लेकिन अव्यवस्थाओं का शिकार है। तीन-चार दिन बिजली फॉल्ट होने के कारण जांच नहीं हो पाई थीं। टेक्नीशियन की भी कमी है, इस कारण लाभान्वित मरीजों की संख्या सीमित है।

चालू कराने और नए लगाने के लिए लिखेंगे पत्र

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि नए हेल्थ एटीएम लगाने और किट उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेंगे। पूर्व में जरूरतमंदों के लिए नए हेल्थ एटीएम लगवाने की मांग कर चुके हैं। इससे झोलाछाप का प्रभाव खत्म होगा।

यह भी पढ़ेंः- Mathura News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलटी बोलेरो, युवक की मौत जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल
 

आर्डर किए हैं, जल्द उपलब्ध कराएंगे

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जिला अस्पताल, लेडी लॉयल में लगे हेल्थ एटीएम के लिए जांच किट उपलब्ध कराने के लिए ऑर्डर कर दिए हैं। शासन से उपलब्ध होते ही मरीजों की जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed