फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   HDFC bank field officer murdered in Firozabad

फिरोजाबाद: एचडीएफसी बैंक के फील्ड अफसर की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 22 Feb 2022 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 10:27 AM IST
सार

फिरोजाबाद में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार रात को निजी बैंक के फील्ड अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
HDFC bank field officer murdered in Firozabad
बैंककर्मी शिवम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में अज्ञात बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक के फील्ड अफसर को गोली मार दी। गंभीर हालत में बैंककर्मी को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वारदात सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। 

विज्ञापन


बसईमोहम्मदपुर के गांव गाजीपुर निवासी शिवम (25) बाइक से घर जा रहा था। वह रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव खंजापुर के समीप ईट भट्टे के पास पहुंचा था। तभी हमलावरों ने पीछे से शिवम पर गोली चला दी। गोली युवक के कंधे में लगी, जिससे वो मौके पर ही गिर पड़ा। 

विज्ञापन

आगरा ले जाते समय हुई मौत 

गोली मारे जाने की सूचना पर परिजन के साथ रसूलपुर और बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम आगरा गेट स्थित एक निजी बैंक में कर्मचारी था। एक माह पूर्व ही उसकी नौकरी लगी थी। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार ने बताया कि वारदात में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed