{"_id":"508c32e419d9c67f5151bc6e0787f440","slug":"havy-traffic-jam-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा शहर जाम
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुरु पूर्णिमा पर आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में चल रहे सत्संग में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब से शहर के बड़े हिस्से में लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। सत्संग में श्रद्धालुुओं का आना गुरुवार की रात से ही शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे से आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता से लेकर खंदारी हाईवे तक जाम लगा रहा। आवास विकास कालोनी के रास्तों पर लंबा जाम रहा। सिकंदरा बोदला रोड पर सुबह और शाम को पैदल निकलना भी दूभर हो गया। पुलिस ने सत्संग को लेकर किसी तरह की व्यवस्थाएं नहीं की थीं। इसके चलते लोग घंटों जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस और स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। शाम पांच बजे सत्संग समाप्ति पर हालात बदतर हो गए।
आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में भोले बाबा के विशेष सत्संग में प्रतिभाग करने आगरा के साथ ही मथुरा, फीरोजाबाद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब तक से श्रद्धालुओं का आना गुरुवार की रात 12 बजे से शुरू हो गया था। ट्रैफिक सुचारु रखने को बाबा के स्वयंसेवक चौैराहों पर लगे थे, लेकिन सुबह सात बजे से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां (बस, ट्रैक्टर, मेटाडोर, कार) आवास विकास कालोनी के सेक्टरों से लेकर सिकंदरा बोदला और हलवाई की बगीची, मदिया कटरा तक सड़क किनारे पार्क कराई गईं। इन रास्तों पर ट्रैफिक फंस गया। सुबह 10 बजे तक गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहनों की कई किलोमीटर तक कतारें लग चुकी थीं। यही हालात सिकंदरा चौराहे से खंदारी बाईपास तक रहे। हजारों वाहन जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुचारु रखने के लिए कवायद कर रहे थे, लेकिन ये नाकाफी था। भीड़ के चलते व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दोपहर 12 बजे तक वाहनों की लाइनें सिकंदरा से सेक्टर 11 के रोड तक पहुंच गई थीं। दोपहर बाद पुलिस व्यवस्था की सुधि आई। भावना टावर, गुरुद्वारा और सेक्टर 11 पर फोर्स भेजी गई, लेकिन तब तक श्रद्धालुओं का सैलाब सत्संग स्थल तक पहुंच गया था।
शाम साढ़े चार बजे सत्संग समाप्ति पर शहर एक बार फिर जाम से जूझा। शाम पांच बजे तक सिकंदरा चौराहे से लेकर खंदारी हाईवे तक जाम लग गया। सिकंदरा बोदला रोड, कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा, सिकंदरा ओवर ब्रिज, डबल फाटक ओवर ब्रिज और सिकंदरा सब्जी मंडी तक वाहन फंस गए। उधर, गुरुद्वारा गुरु का ताल पर लंबा जाम लगा रहा। जाम में पर्यटकों के वाहन भी फंसे रहे। शाम सात बजे तक यातायात सुचारु नहीं हो सका था।