{"_id":"63a52e099431f612fb084b8b","slug":"havoc-of-fog-bike-rider-collided-with-electric-pole-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत
Fri, 23 Dec 2022 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:56 AM IST
सार
आगरा जयपुर हाईवे पर थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सहारा पर स्थित पवित्रा होटल के पास शुक्रवार तड़के एक बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में सुबह-सुबह घने कोहरे के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। कोहरे के चलते बाइक सवार को बिजली का खंभा दिखाई नहीं दिया। बाइक जोरदार तरीके से बिजली के खंभे में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। पहचा ने होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
यहां हुआ हादसा
आगरा जयपुर हाईवे पर थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सहारा पर स्थित पवित्रा होटल के पास शुक्रवार तड़के एक बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे हाईवे पर लहूलुहान हालत में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की सीडी डीलक्स बाइक घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर पड़ी हुई मिली है।
विज्ञापन