फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Havan done in schools for success in board exams

आगरा: बोर्ड परीक्षा में सफलता को विद्यालयों में किया गया हवन

Wed, 15 Feb 2023 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Havan done in schools for success in board exams
अमांपुर। कस्बा के श्रीमती फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया में हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में छात्रों के अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होने की कामना करते हुए हवन-यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी गई।आचार्य गुड्डू पाराशर ने विधि-विधान से मंत्रोच्चरण कर हवन संपन्न कराया। हवन में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं ने आहुतियां दी। प्रबंधक बृजेश वर्मा व प्रधानाचार्य अनिता राजपूत ने वरिष्ठ छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मक्खन लाल इंटर के प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। सर्वहितकारी इंटर कॉलेज प्रबंधक छोटे सिंह सोलंकी व धीरज गुप्ता सर्राफ ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मीरा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज बनपुरा में विदाई समारोह का आयोजन कर इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने विदाई दी। प्रबंधक डॉ. कमल पांडेय, चेयरमैन चांद अली व धीरज गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं से परीक्षा में मेहनत से तैयारी करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रबंधक अर्चना गर्ग, प्रधानाचार्य आदेश मिश्रा, प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह, हरिकिशोर मिश्रा, जनार्दन तोमर, शिवप्रताप सिंह, सुधीर शर्मा, राम खिलाड़ी उपाध्याय, रिंकू अग्रवाल, दरवेश फौजी, आकाश गुप्ता सर्राफ, मनी गर्ग, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed