फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Stampede SP distributes Rs 1-lakh cheques among families of Hathras stampede dead in etah

Hathras Stampede: अखिलेश यादव ने समझा लोगों का दर्द, सपा सांसद ने मृतकों के परिजनों को दिए सहायता चेक

Sat, 03 Aug 2024 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 02:30 PM IST
सार

हाथरस हादसे में जान गवांने वालों के परिजनों से सपा सासंद देवेश शाक्य ने मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से पीड़ित परिवारों को चेक सौंपे गए। 

 

विज्ञापन
Hathras Stampede SP distributes Rs 1-lakh cheques among families of Hathras stampede dead in etah
सपा सांसद ने मृतकों के परिजनों को दिए सहायता चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य ने अलीगंज क्षेत्र के विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए हाथरस कांड में हताहत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर सहायता राशि के चेक वितरित किए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए आज सपा सांसद देवेश शाक्य अपने समर्थकों के साथ अलीगंज विधान सभा क्षेत्र पहुंचे थे। सांसद देवेश शाक्य राजा का रामपुर कस्बे के मोहल्ला पूर्वी जाटवान निवासी मृतका महादेवी पत्नी सूबेदार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के दिशा निर्देशों पर एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक मृतका के बड़े बेटे चंद्रशेखर को सौंपा।
विज्ञापन




बता दें कि महादेवी की मृत्यु हाथरस में आयोजित हुए भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हो गई थी। उसके बाद सांसद देवश शाक्य नया गांव थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव पहुंचे, जहां सपा कार्यकर्ता मृतक अशोक यादव के परिजनों से मिले। सांत्वना देने के बाद सांसद ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सौंपे गए चेक परिजनों को सौंपते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जैथरा थाना क्षेत्र के खरौली गांव भी पहुंचे, जहां हाथरस में हुई भगदड़ के दौरान मृतक हुए पीड़ित के परिवार से मिले। यहां उन्होंने एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। एटा सांसद देवेश शाक्य ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर हाथरस कांड के मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का कार्य किया जा रहा है।


पार्टी के पदाधिकारी परिजनों से मिलकर घर-घर जाकर सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी सभी पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष जिला परवेज जुबेरी, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव उर्फ टीटू, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष शाक्य, भूपेंद्र प्रजापति, सत्यवान शाक्य, गौरव यादव, राम बृजेश यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद यादव हरकिशन राजपूत सहित सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed