फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   harit area

गंगावन और भागीरथी वन से बढ़ रहा हरित क्षेत्र

Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
harit area
गंगा और भागीरथी वन से जिले में बढ़ा हरित क्षेत्र
विज्ञापन

- प्रदेश के अन्य जनपद भी अपना रहे इस मॉडल को
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले में पर्यावरण के संरक्षण में वन विभाग द्वारा स्थापित गंगावन और भागीरथी वन से हरित क्षेत्र का दायरा बढ़ गया है। इससे यहां के भूजल स्तर में भी सुधार की बात कही जा रही है। इन वनों की स्थापना के बाद प्रदेश के अन्य जिले भी इस मॉडल को अपना रहे हैं। दोनों वनों और वृहद पौधरोपण से जिले में अब वन क्षेत्र 2000 हेक्टेयर हो गया है। तीन साल पहले यह 1500 हेक्टेयर था।
ये दोनों ही वन जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से स्थापित किए गए हैं। गंगावन में तो प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आकर पहला पौधा रोपा था। गंगावन चंदनपुर घटियारी में स्थापित किया गया। गंगावन में अलग अलग नाम से अलग अलग वनस्पति की वाटिकाएं हरी भरी हैं। ये लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। इस वन में 1.21 लाख पौधे रोपित किए गए। गंगा के कटरी इलाके में दूसरा वन दतलाना में भागीरथी वन के नाम से स्थापित किया गया। इस वन में 3.51 लाख पौधे रोपित किए गए। इस वन में भी आकर्षक वाटिकाएं बनाई गई हैं। इस कारण यहां वन्य जीव भी विचरण करते नजर आने लगे हैं। कुछ समय पूर्व हिरण के झुंड यहां देखे गए।
विज्ञापन

गंगावन और भागीरथी वन की स्थापना के प्रोजेक्ट सफल रहे हैं। इससे जिले में वन क्षेत्र का दायरा बढ़ा है। इन्हीं तर्ज पर यूपी में अन्य जगह भी वन स्थापित हो रहे हैं। जिले में भी दो अन्य वन विकसित करने पर काम चल रहा है। दोनों वनों और वृहद पौधरोपण से जिले में अब वन क्षेत्र 2000 हेक्टेयर हो गया है। तीन साल पहले यह 1500 हेक्टेयर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरि प्रकाश शुक्ला, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed