{"_id":"598b2e724f1c1b19518b46b9","slug":"haridwar-girls-fall-while-taking-selfie-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के साथ सेल्फी ले रहीं दो बहनें 70 फीट गहरी खाई में गिरीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के साथ सेल्फी ले रहीं दो बहनें 70 फीट गहरी खाई में गिरीं
ब्यूरो/अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:55 PM IST
सेल्फी लेते समय दो बहनें गिर गईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बरसाना के राधारानी मंदिर में बुधवार दोपहर करीब दो बजे संगमरमर की छतरी के पास खड़े होकर कान्हा की मूर्ति के साथ सेल्फी लेते समय दो बहनें 70 फीट नीचे गिर गईं। पहाड़ से टकराते हुए नीचे गिरने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों युवतियां हरिद्वार से अपने परिवार के साथ बरसाना में राधारानी मंदिर के दर्शन करने आई थीं।
बताया गया है कि बुधवार को हरिद्वार के सहपुर लक्सर से मदन कुमार का परिवार राधारानी के दर्शन के लिए आया था। मदन कुमार की दो बेटियां प्रिया (23) और शिवानी (22) मंदिर परिसर में सफेद संगमरमर की छतरी के पास बनी रेलिंग पर चढ़कर हाथ में कान्हा की मूर्ति लेकर सेल्फी खींच रही थीं।
इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मंदिर की पहाड़ी से 70 फीट नीचे जा गिरीं। हादसे से मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई। लोग उन्हें बचाने के लिए नीचे पहाड़ी की तरफ दौड़ पड़े। दोनों बहनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से परिजन घायलों को लेकर बरसाना के एक निजी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से उन्हें मथुरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने भी घटना का कारण सेल्फी लेना बताया है। डाक्टरों का कहना है कि दोनों बहनों के शरीर की कई हड्डियां टूट गई हैं। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों बहनें सेल्फी ले रही थीं, अचानक गिर गईं।