फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hari ki padi

हवाहवाई हो रही सीएम की घोषणा, धरातल पर नहीं मिल रहा मुकाम

Sat, 08 Aug 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
hari ki padi
सोरों(कासगंज)। दो साल पहले तीर्थनगरी के विकास के लिए सीएम की गई घोषणाएं हवाहवाई साबित हो रहीं है। दो साल पहले मांगे प्रस्ताव पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। इससे तीर्थनगरी के लोग नाखुश हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थनगरी सोरों के विकास का प्रस्ताव मांगा था। तत्कालीन डीएम आरपी सिंह ने तीर्थनगरी सोरों के विकास का डीपीआर तैयार कराया। डीएम व जिले के आलाअधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के समक्ष डीपीआर के प्रजेंटेशन के बाद इसे लखनऊ पर्यटन निदेशालय को पिछले साल नवंबर माह में भेज दिया था। इतना समय बीतने के बाद भी इस डीपीआर पर गंभीरता से विचार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के बावजूद भी अभी तक विकास के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। इससे सोरों के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि सामाजिक धार्मिक संगठनों ने सासंद, विधायक, जनपद प्रभारी व अनेक मंत्रियों को इस संबंध में ज्ञापन दिए। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजे गए, लेकिन तीर्थवासियों की मांग पूरी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

84 करोड़ का भेजा गया था प्रस्ताव
सोरों के लिए तैयार कर भेजा गया प्रस्ताव करीब 84 करोड़ रुपये का है। इससे यहां के मंदिरों, हरि की पदी के घाटों के अलावा कस्बे के अन्य चौराहों आदि के हालात सुधर जाएंगे। पर्यटन बढ़ने से यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
- पालिका बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से सूरकक्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करने व इसके विकास के लिए धन देने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जा चुका है। पर्यटन महानिदेशक से भी शीघ्र धन मिलने का आश्वासन मिला है। - मुन्नी देवी, पालिकाध्यक्ष, सोरों।

आंदोलन का बिगुल फूंकने की तैयारी
अखंड आर्यावर्त संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि तीर्थनगरी के साथ भाजपा सरकार में नाइंसाफी हो रही है। जब सब तीर्थों का विकास हो रहा है तो सूकरक्षेत्र की उपेक्षा क्यों। 15 अगस्त के बाद राज्य व केंद्र सरकार को जगाने के लिए एक विस्तृत आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed