फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hardware engineer death hit by train in agra

बेटी का जन्मदिन मनाकर दिल्ली लौट रहे पिता की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 24 Jan 2020 11:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
hardware engineer death hit by train in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली में एक कंपनी के कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वो धीमी गति से चल रही ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म के बीच में जगह होने से ट्रैक पर गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। वो दो दिन पहले ही बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए घर आए थे।
विज्ञापन

 
नाला बुढ़ान सैय्यद निवासी मनोज दत्त (34) पुत्र बाल किशन दिल्ली की एक कंपनी में कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बुधवार को बेटी छवि का जन्मदिन था। परिजनों ने बताया कि बेटी का जन्मदिन मनाने मनोज दो दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। 
विज्ञापन

 

ट्रेन के चढ़ने क दौरान हुआ हादसा 

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे की ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पर आए। जीआरपी के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर दो पर वो ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उस समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच की जगह से पैर फिसलने की वजह से पटरी पर गिर गए। हादसे में उनका एक हाथ कट गया। सिर में भी चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के शोर मचाने पर जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही आ गए। वो मनोज को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लाए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट विजय सिंह चक ने बताया कि कोहरे में ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा हुआ। 

मनोज के पिता सेना में थे 

मनोज के पिता बाल किशन सेना में थे। परिजनों ने बताया कि पिता की छह महीने पहले मौत हो गई थी। अब बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। पत्नी आशा के आंसू नहीं रुक रहे। मनोज की शादी को आठ साल हुए थे। उन्होंने बेटी का जन्मदिन मनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed