फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Harassment should not be done in the name of caste and religion

Agra News: जाति धर्म के नाम पर न किया जाए उत्पीड़न

Wed, 14 Feb 2024 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Harassment should not be done in the name of caste and religion
कासगंज। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को रखा गया। समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

समिति के संयोजक देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिले के शिक्षक समस्याओं से जूझ रहे हैं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा।शिक्षकों का जाति धर्म के आधार पर उत्पीड़न किया जा रहा है।मध्याह्न भोजन की वेतन से रिकवरी का डर दिखाकर रसोई में बनने वाले भोजन के व्हाटसएप ग्रुप पर डालकर इंचार्ज प्रधानाचार्यों को अपमानित किया जाता है। मध्याह्न भोजन से संबंधित रिकवरी को वेतन से करने या वेतन रोकने की कार्रवाई की खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा भेजी जाने वाली शिकायत की जांच की जाए। शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोधी नहीं हैं, लेकिन नियम व कानून के विरुद्ध होने वाल कार्य शिक्षकों को स्वीकार नहीं हैं। विभागीय अधिकारी शिक्षकों की फोटो ऑनलाइन अपलोड करा रहे हैं, ऐसे में महिला शिक्षकों के फोटो दुरुपयोग होने का खतरा है। शिक्षकों को विभाग की ओर से कोई सिम उपलब्ध नहीं कराई जा रही। जबकि अन्य विभागों में सीयूजी सिम दी जाती है। शिक्षकों के लिए डाटा की भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। सिम व डाटा विभागीय आईडी से दिया जाए।
विज्ञापन

संयोजक शुभनेश यादव ने कहा कि जिस तरह से शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था की जा रही है उसी तरह से बीआरसी के सभी अधिकारी एवं कर्मियों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था की जाए। इस दौरान अरविंद शर्मा,शुभनेश यादव, अमित यादव, जितेंद्र पाल सिंह, योगेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed