{"_id":"64f6cdf9c535e7a6b60dd813","slug":"hapur-incident-advocates-burnt-effigy-of-chief-secretary-and-dgp-in-shikohabad-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lawyers Protest: आगरा और शिकोहाबाद में अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव और डीजीपी का फूंका पुतला, देखती रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lawyers Protest: आगरा और शिकोहाबाद में अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव और डीजीपी का फूंका पुतला, देखती रह गई पुलिस
Tue, 05 Sep 2023 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:13 PM IST
सार
हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को भी आगरा और फिरोजाबाद के साथ शिकोहाबाद की तहसील में अधिवक्ताओं में गुस्सा दिखाई दिया। दोनों ही जगह अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूंक दिया और पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन
Lawyers Protest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना को लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को आगरा और शिकोहाबाद में अधिवक्ता लामबद्ध हैं। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूंक दिया। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान पुलिस सिर्फ देखती रही। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
मंगलवार को आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन और जनमंच ने प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में डीजीपी का पुतला फूंका गया। न्यायालय परिसर के अंदर पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। वकीलों को न्याय न मिलने पर सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करने का एलान भी किया।
विज्ञापन
मंगलवार को आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन और जनमंच ने प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में डीजीपी का पुतला फूंका गया। न्यायालय परिसर के अंदर पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। वकीलों को न्याय न मिलने पर सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करने का एलान भी किया।
विज्ञापन
शिकोहाबाद में अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव और डीजीपी का फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शिकोहाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील प्रांगण मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने तहसील प्रांगण में शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामबाबू यादव ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना लोकतंत्र की हत्या है। आवाज उठाने पर प्रशासन अपनी दमनकारी नीतियों का खुलकर इस्तेमाल कर रहा है, जोकि नंदनीय है। उन्होंने योगी सरकार से हापुड़ के डीएम-एसपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई एवं तत्काल उनका तबादला करने की मांग की।