फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hanuman Devotee Deepti Sharma World Cup Star Who Prays Before Every Match

UP: बजरंगबली की भक्त हैं, विदेश में भी गूगल से ढूंढती हैं मंदिर...छिपकली से लगता है डर; दीप्ति की खास बातें

Tue, 04 Nov 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 10:14 AM IST
सार

दीप्ति शर्मा का कड़ी मेहनत के साथ ईश्वर में भी गहरा विश्वास है। वे बजरंगबली की भक्त हैं। हाथ पर हनुमानजी का टैटू और गले में पैंडल पहनती हैं। खास बात ये है कि उन्हें सबसे ज्यादा छिपकली से डर लगता है। 

विज्ञापन
Hanuman Devotee Deepti Sharma World Cup Star Who Prays Before Every Match
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत को पहला महिला विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा की ईश्वर में गहरी आस्था है। वह बजरंगबली की भक्त हैं। साथ ही मंगलवार को व्रत भी रखती हैं। हनुमानजी पर उनकी श्रद्धा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब वह शहर से बाहर देश या विदेश में होती हैं तो वहां गूगल से ढूंढकर मंदिर पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन


अवधपुरी निवासी दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि टीम इंडिया में चुने जाने के बाद दीप्ति की आस्था पर कई बार सवाल उठे, लेकिन उन्होंने कभी अपनी भक्ति नहीं छोड़ी। वह कड़ी मेहनत करने के साथ ईश्वर में भी विश्वास रखती हैं। दीप्ति प्रतिदिन सुबह उठाकर हनुमानजी की पूजा करती हैं और शाम को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करती हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों व विदेश में भी वह गूगल की मदद से ढूंढकर मंदिर जरूर जाती हैं। अपनी साथ हनुमानजी की मूर्ति रखती हैं और जब होटल रूम में ठहरती हैं, तो भी पूजा करती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: 50 मीटर की दूरी, गेंद को सीधे स्टंप पर किया थ्रो...दीप्ति का वो किस्सा, जिसने बना दिया उन्हें क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ति के बचपन की मित्र प्रियांशी उपमन्यु बताती हैं कि वह प्रत्येक मंगलवार को मंदिर जरूर जाती हैं। वह जब भी घर आती हैं तो मंगलवार का व्रत करने के साथ सुंदरकांड का पाठ करती हैं। दीप्ति ने अपने हाथ पर हनुमानजी का टैटू बनवाया है। साथ ही गले में बजरंगबली का पैंडल पहनती हैं। विश्वकप के दाैरान इंदाैर में हुए मैच से पहले भी वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें -   Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा की सफलता के पीछे की ये कहानी जरूर पढ़नी चाहिए, ऐसे ही नहीं हासिल किया मुकाम


छिपकली से लगता है डर
मैदान पर प्रतिद्वंद्वियों के छक्के छुड़ाने वाली दीप्ति को छिपकली से बहुत डर लगता है। उनके पिता श्रीभगवान शर्मा कहते हैं, दीप्ति जब भी घर आती है तो सबसे पहले दीवारों की ओर देखने लगती है। छिपकली से इतना डरती है कि अगर छिपकली दिख जाए तो एक कदम आगे नहीं बढ़ाती। कहती है पहले इसे भगाओ तब मैं अंदर आऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed