फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   handpump crisis

सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंप हैं खराब, परेशान हो रहे लोग

Sun, 24 Apr 2022 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
handpump crisis
मैनपुरी। तेज धूप और गर्मी से लोगों के गले सूख रहे हैं, वहीं शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे करीब 700 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। गर्मी की शुरुआत से पहले ही इनकी मरम्मत का दावा नगर पालिका ने किया था। समय बीते के साथ ही अब इसकी भी आस टूटने लगी है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए करीब तीन हजार हैंडपंप लगे हुए हैं। नगर पालिका के रिकार्ड के अनुसार इनमें से सात सौ हैंडपंप वर्तमान में खराब हैं। पांच सौ हैंडपंप खराब होने की वजह जलस्तर गिरना है। नगर पालिका ने फरवरी में ही हैंडपंप की मरम्मत कराने का दावा किया था। बावजूद इसके अप्रैल आधा बीतने को है, लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हुए। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें पीने के लिए सरकार हैंडपंप से पानी नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड
रोडवेज बस स्टैंड पर हर रोज हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। जहां लगा हैंडपंप खराब होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्हें या तो बस स्टैंड के अंदर जाकर पानी नसीब होता है या फिर बोतल खरीदनी पड़ती है। क्षेत्रीय दुकानदारों ने गर्मी की शुरुआत से पहले ही हैंडपंप को ठीक कराए जाने की मांग की, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने मरम्मत आज तक नहीं कराई। स्थिति यह है कि हैंडपंप का ऊपर हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने
रेलवे स्टेशन के ठीक सामने लगा हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब है। सभासद ने भी नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर दिया, इसके बाद भी यह हैंडपंप ठीक नहीं कराया जा सका। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ ही यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। हैंडपंप के खराब होने से खरीदकर पानी पीने लोगों की मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप ठीक होना चाहिए।
देवी रोड राजा का बाग
देवी रोड शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां राजा का बाग वाली गली मुख्य गली है। इस गली से छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य लोगों का भी आना जाना रहता है। यह गली देवी रोड को कचहरी रोड से जोड़ती है। देवी रोड पर मुख्य गली के पास लगा हैंडपंप पिछले कई महीनेां से खराब चल रहा है। नगर पालिका प्रशासन इस खराब हैंडपंप की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
आगरा रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर
आगरा रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर लगा हैंडपंप खराब है। ग्रामीण अंचल के लोग इसी मार्ग से शहर में आते हैं। मार्ग पर लगा हैंडपंप खराब होने के कारण शहर आने वाले लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही कॉलेज के छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में राहगीरों की पानी खरीदकर पीना मजबूरी है।
शहर में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गर्मी में शहर आने वाले लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन और नगर पालिका को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
रिंकू दुबे, देवी रोड
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान के आसपास लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं ये चिंता की बात है। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
अंबुज यादव, मलिक मिल
रोडवेज बस स्टैंड जहां सार्वजनिक स्थान है यहां हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है। ऐसे स्थान पर खराब हैंडपंप नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रहा है।
-जितेंद्र सिंह, आवास विकास।
गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की जरूरत होती है। बाजारों में भीड़ पहुंच रही है। सड़क किनारे लगे हैंडपंप खराब हैं। लोग पानी पीने कहां जाएं, नगर पालिका को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए।

अनूप शुक्ला, नगला शिवलाल
शहर में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने का कार्य तीन दिन के अंदर किया जा रहा है। करीब पांच सौ हैंडपंप रीबोर की स्थिति में हैं। इसके जलनिगम को पत्र भी लिखा गया है, लेकिन अभी रीबोर की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed