फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hand pump damaged due to negligence of Jal Nigam

Agra News: जल निगम की लापरवाही से खराब पड़े हैंडपंप

Mon, 24 Apr 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hand pump damaged due to negligence of Jal Nigam
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निगम की मनमानी के चलते कई विद्यालयों में भी नल खराब हैं। मरम्मत कराने को कई शिकायतें की मगर सभी बेअसर साबित हुई। मौसम में बदलाव के साथ गर्मी की दस्तक से पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में सरकारी हैंडपंप प्यास बुझाने का बेहतर सहारा होते हैं। लेकिन जल निगम लोगों को राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। गौशाला मार्ग पर चित्रलोक फोटो स्टूडियो के सामने लगा नल एक वर्ष से खराब है। मोहल्ला घासी वाल्मीकि बस्ती में लगा नल खराब है। सहकारी क्रय विक्रय केंद्र में नल खराब है। नवाबगंज नगरिया में सहकारी समिति के गेट पर लगा नल 2 वर्षों से खराब है। यहां से कुछ दूरी पर पूर्व प्रधान के घर के पास सडक़ किनारे लगे नल की भी कमोबेश यही दशा है। यही के आंगनबाड़ी केंद्र पर इंडिया मार्का नल काफी दिनों से खराब है। पास के ही विद्यालय में नल खराब होने से पेयजल की दिक्कत रहती है। इंदाजसनपुर में द्वारका बघेल के सामने लगा नल डेढ़ वर्ष से खराब है। लखापुर में ज्ञानी के यहां लगा नल 3 वर्षों से खराब है। प्राथमिक विद्यालय नेथरा में लगा नल 8 माह से खराब है। इसमें गंदा पानी आता है जिसे शिक्षक और बच्चे पीते हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय कादरगंज में शिक्षकों के अनुसार 1 वर्ष से अधिक समय से इंडिया मार्का का नल खराब है।यही स्थिति आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिकंदरपुर पर है। कादरगंज में बस स्टैंड पर लगा नल खराब है। लभेड के पूर्व प्रधान तूफान सिंह ब सुखबीर के घर के सामने लगा नल काफी दिनों से खराब है। स्थानीय लोगों ने इन्हें तत्काल ठीक कराने की मांग जिलाधिकारी कासगंज से की है। मांग करने वालों में सोवरन बघेल, भूमिराज सिंह, असलम खान राजेंद्र सिंह, बालक राम, जितेंद्र कुमार, कुवरपाल, राकेश बघेल, पंकज मिश्रा, आदेश, बाबूराम राजपूत, किशनवीर, राधे मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। हैंडपंपों को सही कराया जा रहा है। जहां अभी हैंडपंप सही नहीं हो पाए हैं वहां हैंडपंप सही हो जाएंगे- सचिन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed