{"_id":"6aa31d931686a3ad4e09b564","slug":"halwai-pours-boiling-oil-on-customers-three-scalded-agra-news-c-25-1-agr1034-1156320-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हलवाई ने ग्राहकों पर उड़ेल दिया खाैलता तेल, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हलवाई ने ग्राहकों पर उड़ेल दिया खाैलता तेल, तीन झुलसे
विज्ञापन
खौलते तेल से झुलसे लोग।
आगरा। रकाबगंज में दुकान पर विवाद के दौरान हलवाई ने तीन लोगों पर खाैलता हुआ तेल उड़ेल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कई लोग झुलसने से बच गए। घटना की जानकारी पर सफाई मजदूर संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
न्यू आदर्श नगर, रकाबगंज निवासी मुकुल गुलजार ने पुलिस को बताया कि रकाबगंज थाने से 150 मीटर दूर टीटू उर्फ शिव शंकर की डेयरी और हलवाई की दुकान है। वह अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी के लिए दूध लेने गया था। दुकानदार टीटू से जल्दी दूध देने के लिए कहा। आरोप है कि यह सुनकर टीटू और उसके भाई शिवा एवं वीकेश भड़क गए। वह गाड़ी खड़ी करने के लिए भी मना करने लगे।
आरोप है कि तीनों ने गाली-गलाैज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जातिसूचक शब्द बोलने लगे। यह सुनकर उनके भी साथी पियूष और सोनू आ गए। उन्होंने गाली देने से मना किया। इस पर आक्रोशित दुकानदार ने तीनों पर कढ़ाई में खाैलता हुआ तेल उड़ेल दिया। तीनों झुलस गए। अन्य ग्राहक भी दहशत में आ गए। तीनों को एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। मुकुल के बाएं हाथ का कुछ हिस्सा, सोनू और पीयूष का चेहरा व गर्दन का हिस्सा झुलसा।
विज्ञापन
एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि आरोपी टीटू उर्फ शिवशंकर, उसके भाइयों शिवा एवं वीकेश के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। उधर, घटना की जानकारी पर विनोद इलाहाबादी, कामेश कुंज, शिवम दिलवारिया, श्रीकांत चौहान आदि थाना रकाबगंज पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।