फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half the city faced power crisis for 15 hours

Agra News: आधे शहर ने 15 घंटे झेला बिजली संकट

Tue, 17 Jun 2025 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Half the city faced power crisis for 15 hours
अमांपुर में ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मी ।
कासगंज। बारिश के साथ ही चली तेज हवा से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। 15 घंटे लोगों ने बिजली का संकट झेला। इस दाैरान वे गर्मी से जूझे। वहीं, पेयजल के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी समस्याएं लिखकर प्रशासन से सुधार के लिए गुहार भी लगाई। रविवार को रात में करीब 2:30 बजे तेज हवा से लाइनों में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सबसे अधिक असर सहावर गेट व सोरों गेट फीडर क्षेत्रों में पड़ा। इन क्षेत्रों की गली जौरा भौरा, गंदा नाला, चित्रगुप्त कॉलोनी, सोरों गेट बाजार, सहावर गेट बाजार, बारहद्वारी आदि क्षेत्रों के लोग परेशान हो गए। लोगों ने रात तो जैसे तैसे काट ली, लेकिन दिन निकलने पर भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों के सामने पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। पालिका के पानी की सप्लाई नहीं मिलने से लोगों को हैंडपंप से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। गंदानाला निवासी सागर ने बताया कि रात से आपूर्ति प्रभावित हो गई। शाम 4 बजे बहाल हो सकी। ब्रजेश पाराशर ने बारहद्वारी क्षेत्र में बिजली संकट की समस्या को सोशल मीडिया पर डाला गया। इसी तरह कई अन्य उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर आपूर्ति न मिलने की समस्या लिखी। अमांपुर में थाने के पास रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की दोपहर 12 बजे तेज आवाज के साथ फूंक गया। इससे कई मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कत हुई। रात में मच्छरों के कारण लोग ठीक से सो नहीं पाए। सोमवार की शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की। ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण लोग घर के बाहर और छत पर बैठकर बिजली का इंतजार करते रहे। ट्रांसफार्मर फूंकने से सर्राफा बाजार, एटा रोड, पुराना थाना, सुभाषनगर, जवाहर नगर, इन्द्रानगर सहित आधे कस्बा की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित रहे। घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरों और दुकानों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गए। दूसरे दिन सोमवार को शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई रामजीत राम ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया हैं। जल्द विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed